National

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में फिर लगा भारी जाम!, सड़कों पर लगी लंबी कतारें, घंटों तक लाइन में लोग

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में फिर लगा भारी जाम!, सड़कों पर लगी लंबी कतारें, घंटों तक लाइन में लोग

प्रागराज। Mahakumbh 2025 : आस्था और विश्वास के महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए अभी भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु रोजाना पहुंच रहे हैं। आज भी सुबह तीन बजे से ही स्नान जारी है। जिसके चलते प्रयागराज आने और जाने वाले रास्तों पर जाम देखा जा रहा है। सड़कों पर वाहनों और पैदल चलने वाले यात्रियों को मिनटों की दूरी घंटों में तय करनी पड़ रही है। श्रद्धालु कई किलोमीटर पैदल चल रहे हैं।

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में श्रद्धालुओं के उमड़े जनसैलाब ने शहर में भारी जाम की स्थिति उत्पन्न कर दी है। फाफामऊ, झूंसी, नैनी, वाराणसी-प्रयागराज रोड (जीटी रोड) जैसे प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जिससे यात्री घंटों में भी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वसंत पंचमी के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है, जिससे जाम की समस्या और भी गंभीर हो गई है।

Read More : Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में एक साथ 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन! 7.51 करोड़ रुद्राक्ष से तैयार किए, देखने के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ रहा सैलाब

कल भी यात्री अपनी यात्रा के दौरान जाम से जूझते रहे। फैजाबाद से आए पीतांबर शुक्ला ने बताया कि उन्हें पांच घंटे का रास्ता तय करने में 17 घंटे का वक्त लग गया। इसी तरह, कानपुर से आए अखिलेश्वर प्रसाद और नोएडा से आए अजय कुमार ने भी लंबा सफर तय करने में भारी देरी का सामना किया। एक किलोमीटर की दूरी भी यात्री दो से तीन घंटे में ही तय कर पा रहे थे।

Mahakumbh 2025 : इस दौरान कुछ गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आईं। लखनऊ रूट पर तीन गाड़ियां ओवरहीट होने की वजह से जल गईं। फायर कर्मियों ने समय रहते एक गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें सवार दो झुलसे हुए लोगों को बाहर निकाला।

जाम की स्थिति का असर जनपदीय सीमा तक भी पड़ा है, जहां लखनऊ-प्रयागराज हाईवे और प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। साथ ही, विभिन्न राज्यों से आने वाले वाहनों को डायवर्ट करने से करछना और अन्य क्षेत्रों में भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Read More : Mahakumbh 2025 : महाकुंभ जा रहे हैं? तो इन पवित्र चीजों को जरूर लेकर आएं घर, बदल जाएगी किस्मत…

Mahakumbh 2025 : सिद्धार्थनगर निवासी अधिवक्ता शांतनु सिंह और बैरहना निवासी संजय सिंह ने बताया कि शहर और जिला सीमाओं पर वाहनों का तांता लगे होने के कारण यातायात व्यवस्था में काफी दिक्कत हो रही है। वसंत पंचमी के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में तेज वृद्धि ने यातायात व्यवस्था की चुनौतियों को और बढ़ा दिया है।

 

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button