National

Surya Grahan 2025 : चैत्र नवरात्रि से पहले लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर इसका क्या प्रभाव होगा

Surya Grahan 2025 : चैत्र नवरात्रि से पहले लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर इसका क्या प्रभाव होगा

Surya Grahan 2025 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण को विशेष महत्व दिया गया है। माना जाता है कि ये खगोलीय घटनाएं न केवल ब्रह्मांड, बल्कि पृथ्वी पर रहने वाले मनुष्यों पर भी प्रभाव डालती हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसके अशुभ परिणाम हो सकते हैं। इस साल 30 मार्च को चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, जबकि 29 मार्च को सूर्य ग्रहण लगेगा।

Surya Grahan 2025 : भारत में प्रभाव नहीं पड़ेगा

Surya Grahan 2025 : 29 मार्च को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसीलिए इसका कोई प्रभाव यहां पर नहीं पड़ेगा। इसी कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा, क्योंकि सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल की शुरुआत होती है, लेकिन चूंकि ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो केवल कुछ देशों में दिखाई देगा।

Surya Grahan 2025 : ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों की मनाही

Surya Grahan 2025 : सूर्य ग्रहण के दौरान ब्रह्मांड में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिसके कारण इस समय शुभ कार्यों की मनाही होती है। जहां सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, वहां किसी भी प्रकार के शुभ कार्य जैसे विवाह, यज्ञ, मुंडन, गृह प्रवेश आदि को टाला जाएगा।

Surya Grahan 2025 : सूर्य ग्रहण का समय:

Surya Grahan 2025 : भारतीय समयानुसार, 29 मार्च 2025 को सूर्य ग्रहण दोपहर 2:21 बजे शुरू होगा और शाम 6:14 बजे समाप्त होगा। यह एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा।

Surya Grahan 2025 : कहाँ दिखाई देगा सूर्य ग्रहण:

Surya Grahan 2025 : 29 मार्च 2025 का आंशिक सूर्य ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक महासागरों में दिखाई देगा।

Surya Grahan 2025 : डिस्क्लेमर:

Surya Grahan 2025 : इस आलेख में दी गई जानकारी का दावा नहीं किया जाता कि यह पूरी तरह से सत्य और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से सलाह लें।

Sanjay Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम संजय साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button