Chhattisgarh

Surajpur : देवनगर धान संग्रहण केंद्र में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, युवक की स्थिति नाजुक, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर

Surajpur : देवनगर धान संग्रहण केंद्र में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, युवक की स्थिति नाजुक, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर

Surajpur, विष्णु कसेरा। देवनगर के धान संग्रहण केंद्र में मारपीट का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति को वही के काम करने वाले लोग हाथ पैर से जमकर पीट रहे है। इस घटना में पीड़ित बेहोश हो गया। जिसकी पूरी घटना वहीं के लगे सीसी फुटेज कैमरा में कैद हो गया है। यह मामला देवनगर संग्रहण धान केंद्र की रात 11 बजे के बाद का है।

इसकी जानकारी परिवार के लोगों को सुबह मिली। जिसके बाद विजय प्रताप सिंह को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टर के द्वारा अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि अंबिकापुर से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है, और अभी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। देव नगर धान संग्रहण केंद्र के प्रभारी ने बताया कि घटना रात की है। शराब के नशे में लड़ाई होने की जानकारी मिली है। बाकी जांच के बाद ही बता चल सकेगा घटना कैसे हुई, और क्यों हुई?

Read More : Surajpur Breaking : अवैध धान के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई, राजस्व एवं खाद्य विभाग ने 574 बोरी धान किया जब्त

वहीं डीएमओ ने बताया की रात में वापस आ रहा था। तभी धान संग्रहण केंद्र के पास लड़ाई होने लगा और चौकीदार ने बताया कि, बाहरी लोगों के द्वारा धान की चोरी किया जाता है, और धान केंद में जबरन व प्रवेश किया जाता है। इस दौरान लड़ाई चल ही रहा था। मैं गाड़ी के अंदर से ही समझा रहा था पर कोई नही सुन रहा था।

वहीं उन्होंने बताया की, आए दिन वहां लड़ाई चोरी की धटना होती रहती है। मैंने कलेक्टर सर को घटना से अवगत करा दिया है, और एसपी सर से दोनों धान संग्रहण केंद्र पर पुलिस व्यवस्था की मांग किया गया है। वहीं विजय प्रताप सिंह के परिवार के द्वारा सूरजपुर थाने में आवेदन देकर बताया गया कि, पता चला की विजय प्रताप सिंह धान संकरण केंद्र सामने पड़ा हुआ है। जिसके साथ चौकीदार ने मारपीट किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button