
नई दिल्ली | Today Market : भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है, और आज यानी 24 फरवरी को भी इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों से मिल रहे मिश्रित संकेतों के कारण भारतीय निवेशकों को तगड़ा झटका लगा। यह लगातार पांचवां दिन रहा जब बाजार लाल निशान में बंद हुआ। Today Market
सोमवार को कारोबार की शुरुआत से ही गिरावट देखी गई। तीस शेयरों वाला vcसेंसेक्स (BSE Sensex) 400 अंक से अधिक की गिरावट लेकर 74,893 पर खुला और कारोबार के दौरान 74,387.44 के निचले स्तर तक फिसल गया। अंततः सेंसेक्स 856.65 अंक (1.14%) की भारी गिरावट के साथ 74,454.41 पर बंद हुआ। Today Market
READ MORE: SIM Card Rules : स्मार्टफोन और सिम कार्ड से जुड़े नए नियम, एक गलती से हो सकती है 3 साल की जेल, 2 लाख का जुर्माना
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty50) भी 22,609 पर खुला और अंत में 242.55 अंक (1.06%) की गिरावट के साथ 22,553.35 पर क्लोज हुआ।
READ MORE: 35 हजार देकर घर ले जाये चमचमाती Renault Kwid, फीचर और लुक के लड़के हो रहे दीवाने
प्रमुख हारे और जीते हुए स्टॉक्स-
गिरावट के दौर में भी कुछ स्टॉक्स ने मजबूती दिखाई, जबकि कई बड़े स्टॉक्स में गिरावट देखी गई। Today Market
Nifty 50 Losers (सबसे ज्यादा गिरने वाले स्टॉक्स)
Bharti Airtel
Tata Steel
ONGC
NTPC
READ MORE: CG NEWS : रिश्वत लेते नापतौल विभाग की अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने की बड़ी कार्रवाई
Nifty 50 Gainers (सबसे ज्यादा बढ़ने वाले स्टॉक्स)
M&M
Dr Reddy’s
Eicher Motors
Hero Motocorp
निवेशकों को हुआ भारी नुकसान
सोमवार को आई इस बड़ी गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 5 लाख करोड़ रुपये घट गया। शुक्रवार को यह आंकड़ा 402.95 लाख करोड़ रुपये था, जो सोमवार को घटकर 397.81 लाख करोड़ रुपये रह गया। इस प्रकार, निवेशकों की संपत्ति में 5,13,633 करोड़ रुपये की भारी कमी आई। Today Market