Raipur News : राजधानी वासियों के लिए काम की खबर! आज शाम घरों में नहीं आएगा पानी, सामने आई बड़ी वजह…
Raipur News : राजधानी वासियों के लिए काम की खबर! आज शाम घरों में नहीं आएगा पानी, सामने आई बड़ी वजह...

रायपुर। Raipur News : रावणभाठा फिल्टरप्लांट में आज आवश्यक मरम्मत कार्य के तहत एनआरव्ही वाल्व बदलने का काम किया जाएगा, जिसके चलते आज 9 जनवरी को 6 घंटे का शटडाउन रहेगा। सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक शटडाउन के दौरान पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। विशेष रूप से 150 एमएलडी और नया 80 एमएलडी प्लांट के तहत 29 ओवरहेड टैंक और 4 ओवरहेड टैंक से जलप्रदाय व्यवस्था में आंशिक रुकावट आ सकती है।
Raipur News : शटडाउन के कारण शाम के समय घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकेगी, जिससे नागरिकों को असुविधा हो सकती है। हालांकि, फिल्टरप्लांट के कार्यपालन अभियंता नरसिंह फरेन्द्र ने जानकारी दी कि शटडाउन के दौरान जल आपूर्ति कुछ क्षेत्रों में पूरी तरह प्रभावित रहेगी। 10 जनवरी को सुबह से सभी क्षेत्रों में पानी की नियमित आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
Read More : Raipur News : किसानों के साथ धोखा: भाजपा सरकार किसानों को धान की कीमत 3100 रु क्विंटल नहीं दे रही, अंतर राशि का पता नहीं
Raipur News : यह कार्य अधिकृत फर्म आईएचपी कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जो एनआरव्ही वाल्व बदलने का जिम्मा संभाल रही है। जिन क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रभावित होगी उनमें प्रमुख रूप से भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अवंति विहार, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, बैरन बाजार, देवेन्द्र नगर, संजय नगर, मोतीबाग आदि शामिल हैं।