Uncategorized
Surajpur Breaking: भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह की पुत्री मोनिका सिंह को नहीं दिया समर्थन, क्षेत्रीय राजनीति में सस्पेंस
Surajpur Breaking: भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह की पुत्री मोनिका सिंह को नहीं दिया समर्थन, क्षेत्रीय राजनीति में सस्पेंस

Surajpur Breaking: विष्णु कसेरा/सूरजपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान सोनहत विधायक रेणुका सिंह की पुत्री मोनिका सिंह को भाजपा ने आगामी चुनाव में समर्थन नहीं दिया है। इससे पहले मोनिका सिंह ने सूरजपुर जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 15 से नामांकन फार्म खरीदा था, और भाजपा से उम्मीद की जा रही थी कि पार्टी उनका समर्थन करेगी।
Surajpur Breaking: लेकिन अब भाजपा द्वारा उन्हें समर्थन न दिए जाने से पार्टी के अंदर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। मोनिका सिंह की उम्मीदें अब दांव पर हैं, क्योंकि उनके परिवार की प्रतिष्ठा भी इस निर्णय से जुड़ी हुई है। अब यह देखना होगा कि भाजपा का अगला कदम क्या होता है, और मोनिका सिंह इस सियासी उठापटक में किस दिशा में कदम बढ़ाती हैं।