ChhattisgarhCrime
Surajpur Breaking : अवैध धान के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई, राजस्व एवं खाद्य विभाग ने 574 बोरी धान किया जब्त
Surajpur Breaking : अवैध धान के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई, राजस्व एवं खाद्य विभाग ने 574 बोरी धान किया जब्त
सूरजपुर, विष्णु कसेरा। Surajpur Breaking : जिले में अवैध धान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। विभिन्न मामलों में कुल 574 बोरी (लगभग 229 क्विंटल) धान को जप्त किया गया है। इस अवैध धान की अनुमानित लागत लगभग 7 लाख 10 हजार रूपए आंकी गई है।
Read More : Surajpur Breaking : धान से लोड ट्रैक्टर ट्राली पलटी, बाल-बाल बचे लोग, देखें वीडियो
कार्यवाही के दौरान, राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने लटोरी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अभियान चलाया। इस कार्रवाई में अवैध धान के भंडारण के आरोप में एक मकान को भी सील कर दिया गया है।