NationalInternational

Sunita Williams : अंतरिक्ष में इतिहास रच रहीं सुनीता विलियम्स, बिगड़ती सेहत के बावजूद बनाए ये दो अनोखे रिकॉर्ड… धरती पर भी होगी जल्द वापसी

Sunita Williams : Sunita Williams is creating history in space, despite deteriorating health, she made these two unique records... will soon return to earth too

नई दिल्ली | Sunita Williams : भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी की घड़ी नजदीक आ रही है। अगले 10 दिनों में वह अपने साथी बुच विल्मोर के साथ स्पेसएक्स के यान ड्रैगन में सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से वापस लौटेंगी। Sunita Williams

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस बारे में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि एलन मस्क को इस मिशन की जिम्मेदारी दे दी गई है और जल्द ही दोनों अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर लौटेंगे। पिछले 8 महीनों से अंतरिक्ष में मौजूद ये दोनों यात्री अब तक स्टेशन पर ही हैं। अच्छी खबर यह है कि नासा लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रहा है और सुनीता विलियम्स पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि, हाल ही में सामने आई उनकी तस्वीरों में उनका वजन घटा हुआ नजर आया, जिससे कई लोग हैरान रह गए। Sunita Williams

READ MORE : Champions Trophy 2025 Prize Money : विजेता और उपविजेता टीमों पर होगी इनामों की बरसात, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की प्राइज मनी का ऐलान

अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स ने बनाए दो बड़े रिकॉर्ड

इन आठ महीनों में सुनीता विलियम्स ने दो ऐतिहासिक कीर्तिमान अपने नाम किए हैं—
1. सबसे लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने वाली पहली महिला: सुनीता ने 9 महीने से अधिक समय अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में बिताकर यह उपलब्धि हासिल की।
2. सबसे अधिक स्पेसवॉक करने वाली महिला: यह उनकी तीसरी अंतरिक्ष यात्रा थी और अब तक वे कुल 9 बार स्पेसवॉक कर चुकी हैं।

उनके स्पेसवॉक का कुल समय 62 घंटे 6 मिनट तक पहुंच चुका है। 2006-07 में अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा के दौरान ही उन्होंने 29 घंटे 17 मिनट तक स्पेसवॉक किया था, जो किसी भी महिला द्वारा सबसे लंबा स्पेसवॉक था। इससे पहले यह रिकॉर्ड कैथरीन थार्नटन के नाम था, जिन्होंने 21 घंटे से अधिक समय तक स्पेसवॉक किया था। Sunita Williams

READ MORE :  Newspaper print dress: करीना कपूर की न्यूजपेपर प्रिंट ड्रेस बनी चर्चा का विषय, 90 साल पुराना फैशन आया वापस

ट्रंप ने मस्क को दी वापसी की जिम्मेदारी

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा कि बाइडन प्रशासन ने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में फंसा छोड़ दिया है। उन्होंने एलन मस्क से कहा कि वे उन्हें वापस लाने का इंतजाम करें। मस्क ने जवाब दिया कि वे जल्द ही ऐसा करने वाले हैं और अनुमान है कि अगले दो सप्ताह में सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर लौट आएंगे। अब सभी की नजरें इस वापसी मिशन पर टिकी हैं, जो अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित घर लाने के लिए तैयार किया जा रहा है। Sunita Williams

READ MORE :  BSNL NEWS : BSNL लेकर आया सबसे सस्ता 2GB डेली डेटा प्लान, जानें कीमत और फायदे

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button