Ajab-Gajab : OMG! चीन की महिला पहले बनी मां, फिर बन गई बाप, क्या ये वाकई मुमकिन है? जान लें जवाब
Ajab-Gajab : OMG! चीन की महिला पहले बनी मां, फिर बन गई बाप, क्या ये वाकई मुमकिन है? जान लें जवाब

नई दिल्ली | Ajab-Gajab : क्या किसी इंसान में दो प्रजनन प्रणालियाँ हो सकती हैं? क्या कोई इंसान पहले मां और फिर बाद में बाप बन सकता है? क्या एक इंसान में दो ‘सेक्स हार्मोन’ हो सकते हैं? ये सवाल हैरान कर सकते हैं, लेकिन यह सच में हुआ है। Ajab-Gajab यह मामला चीन से जुड़ा है, जहां एक महिला ने पहली शादी से मां बनने के बाद दूसरी शादी में बाप बनकर चर्चा का विषय बना दी। Ajab-Gajab
READ MORE: Breaking News : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, सो रहा 18 वर्षीय युवक जिंदा जला…इलाके में मचा हड़कंप
Ajab-Gajab यह मामला चीन के दक्षिण-पश्चिमी इलाके के बिशन काउंटी की एक 59 वर्षीय महिला का है, जिसे दुर्लभ बीमारी ओवोटेस्टिकुलर डिसऑर्डर है, जिसमें एक व्यक्ति के शरीर में दोनों प्रजनन अंगों का विकास होता है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने दो अलग-अलग शादियां की हैं—पहली एक पुरुष से और दूसरी एक महिला से। दोनों शादियों से उसके दो बच्चे हैं। पहले बच्चे को वह मां के रूप में जानती है, जबकि दूसरे बच्चे के लिए वह बाप है। हालांकि, आधिकारिक दस्तावेजों में उसे महिला के रूप में ही पहचाना गया है। Ajab-Gajab
READ MORE: Weather Alert : 10 जनवरी से बदल जाएगा मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट
क्या है पूरा मामला?
Ajab-Gajab चीन के बिशन काउंटी की रहने वाली महिला लियू बचपन से ही छोटे बाल और पुरुषों जैसे कपड़े पहनती थी। 18 साल की उम्र में उसकी शादी टैंग नामक एक व्यक्ति से हो गई, और एक साल के भीतर उसने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन लियू के शरीर में अचानक बदलाव होने लगे। एंड्रोजेनिक हार्मोन के बढ़ने से उसकी दाढ़ी बढ़ने लगी, ब्रेस्ट का आकार कम हो गया और पुरुष प्रजनन अंगों का भी विकास होने लगा। इसके कारण टैंग ने उससे तलाक ले लिया और बेटा लेकर अलग रहने लगा।
READ MORE: Crime News : 3 दिन टॉफी देकर जीता भरोसा, फिर चौथे दिन बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची से किया रेप…गिरफ्तार
लियू ने फिर दूसरी शादी की
तलाक के बाद लियू ने अपनी जिंदगी का नया मोड़ लिया और एक जूता फैक्टरी में काम करने लगी, जहां उसकी मुलाकात झोउ नामक महिला से हुई। लियू को झोउ से आकर्षण हुआ, लेकिन चीन में समलैंगिक विवाह गैरकानूनी होने के कारण वह सीधे शादी नहीं कर पाई। इसके बाद उसने अपने पहले पति टैंग से मदद ली, और दोनों ने सहमति से टैंग और झोउ की शादी करा दी, ताकि लियू और झोउ साथ रह सकें। कुछ दिनों बाद झोउ गर्भवती हुई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। अब लियू के दो बेटे हैं—पहला टैंग का बेटा, जो उसे मां बुलाता है, और दूसरा झोउ का बेटा, जो उसे बाप के रूप में पहचानता है। Ajab-Gajab
READ MORE: Rape Case : खेल शुरू होने से पहले नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म, आरोपी कोच हुआ गिरफ्तार
Ajab-Gajab यह मामला बहुत ही दुर्लभ है, क्योंकि आमतौर पर पुरुष और महिला के क्रोमोसोम्स अलग-अलग होते हैं—पुरुष में XY और महिला में XX क्रोमोसोम्स होते हैं। इस प्रकार की स्थिति बहुत ही दुर्लभ होती है और यह लाखों में एक बार देखने को मिलती है। ओवोटेस्टिकुलर डिसऑर्डर के तहत एक व्यक्ति के शरीर में अंडकोष (ओवरी) और अंडकोष (टेस्टिस) दोनों होते हैं, जो अलग-अलग या एक साथ मिलकर ओवोटेस्टिस के रूप में मौजूद हो सकते हैं।