BusinessNational

Stock Market : आज शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? जानें…

Stock Market : आज शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद, जानें...

नई दिल्ली। Stock Market : महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार, 26 फरवरी 2025 को भारतीय शेयर बाजार में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) इस दिन बंद रहेंगे। हालांकि, बाजार अगले दिन गुरुवार, 27 फरवरी को सामान्य रूप से फिर से खुल जाएगा।

ट्रेडिंग शेड्यूल पर असरमहाशिवरात्रि के कारण इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट में कारोबार पूरी तरह से बंद रहेगा। इसके अलावा, करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में भी कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। हालांकि, कमोडिटी मार्केट सुबह के सत्र में बंद रहेगा और शाम 5:00 बजे से पुनः संचालित होगा।

Read More : Stock Market : गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स लुढ़का, निफ्टी भी कमजोर

Stock Market : 2025 में शेयर बाजार अवकाश की सूचीइस साल भारतीय स्टॉक मार्केट में कुल 18 अवकाश निर्धारित किए गए हैं। महाशिवरात्रि 2025 का पहला स्टॉक मार्केट हॉलिडे है। इसके बाद होली (14 मार्च 2025) और ईद-उल-फितर (31 मार्च 2025) को बाजार बंद रहेगा।

Stock Market : मार्च से दिसंबर 2025 तक अन्य प्रमुख बाजार अवकाश:

  • अप्रैल: 1 अप्रैल (वार्षिक बैंक समापन), 10 अप्रैल (श्री महावीर जयंती), 14 अप्रैल (डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती), 18 अप्रैल (गुड फ्राइडे)
  • मई: 1 मई (महाराष्ट्र दिवस), 12 मई (बुद्ध पूर्णिमा)
  • अगस्त: 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस, पारसी नव वर्ष), 27 अगस्त (गणेश चतुर्थी)
  • सितंबर: 5 सितंबर (ईद-ए-मिलाद)
  • अक्टूबर: 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती, दशहरा), 21 अक्टूबर (दिवाली लक्ष्मी पूजन), 22 अक्टूबर (दिवाली बालीप्रतिपदा)
  • नवंबर: 5 नवंबर (प्रकाश गुरुपर्व)
  • दिसंबर: 25 दिसंबर (क्रिसमस)

Read More : Stock Market : लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 123 अंक लुढ़का, निवेशकों को सकता हैं बड़ा नुकसान…

 

Stock Market : बाजार का हाल: मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआवैश्विक बाजारों में हलचल के बावजूद भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ। सुबह 9:20 बजे तक BSE Sensex 74,538 पर और Nifty 50 22,559 पर कारोबार कर रहा था। बाजार में यह बढ़त मुख्य रूप से ICICI बैंक, Mahindra & Mahindra (M&M) और Zomato के मजबूत प्रदर्शन से मिली।

दिन के अंत में, Nifty 50 मामूली गिरावट के साथ 22,547 पर बंद हुआ, जबकि Sensex 0.20% बढ़कर 74,602 तक पहुंच गया। वित्तीय शेयरों में मजबूती के कारण बाजार को सपोर्ट मिला और लगातार पांच दिनों की गिरावट का सिलसिला टूटा।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button