
मुंबई। Stock Market : ट्रंप टैरिफ का असर अभी भी भारतीय शेयर बाजार पर दिखाई दे रहा हैं। आज यानी बुधवार (9 अप्रैल 2025) सुबह शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 554 अंक फिसलकर 73,673 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 178 अंक की गिरावट के साथ 22,357 पर खुला। बीते दिन बाजार में दिखा हल्का सुधार महज एक राहत की सांस साबित हुआ, जो आज खुलते ही टूट गई।
Stock Market : ट्रंप टैरिफ से सबसे ज्यादा असर आईटी सेक्टर पर पड़ा है। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 2% की गिरावट देखी गई, जो 32,485.60 पर आ गया। इस सेक्टर में विप्रो ने सबसे बड़ी गिरावट झेली, जो 4% तक लुढ़क गया। इसके बाद एम्फैसिस 3.8%, कोफोर्ज, पर्सिस्टेंट और टेक महिंद्रा करीब 3% तक गिरे। खास बात यह रही कि आईटी इंडेक्स के सभी 10 घटक शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।
Read More : Stock Market : शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स में 1,283.75 अंकों की बढ़त, निफ्टी में भी तेजी…
Stock Market : ट्रंप द्वारा घोषित टैरिफ के लागू होते ही अमेरिकी वायदा बाजारों में भी भारी गिरावट देखने को मिली। Dow और S&P 500 फ्यूचर्स में 1% से ज्यादा की गिरावट आई, जबकि Nasdaq फ्यूचर्स 2% से अधिक टूट गया। इसका असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा और भारत समेत तमाम देशों के निवेशक सतर्क हो गए।
Stock Market : सेंसेक्स-30 के कुछ शेयरों ने गिरावट के माहौल में भी लाभ दर्ज किया। पावरग्रिड 2% चढ़ा, नेस्ले इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1% की बढ़त दर्ज की गई। इनके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, आईटीसी और भारती एयरटेल भी थोड़ा हरे निशान में रहे। वहीं, टाटा स्टील और टेक महिंद्रा में 3% तक की गिरावट आई। इंफोसिस, एचसीएल टेक और एलएंडटी ने भी 2% तक का नुकसान दर्ज किया।