CG BREAKING : कांकेर जिले में NIA की दबिश, जनपद सदस्य समेत 4 नक्सल सहयोगियों को किया गिरफ्तार… अब तक 10 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी
CG BREAKING : NIA raids in Kanker district, arrests 4 Naxal associates including a district member... 10 people have been arrested so far

कांकेर | CG BREAKING : 2023 में छत्तीसगढ़ में सेना के जवान की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कांकेर जिले में दबिश देकर चार नक्सल सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अंतागढ़ क्षेत्र के जनपद सदस्य भुवन जैन, सुरेश सलाम, शैलेन्द्र बघेल और अंदूराम सलाम शामिल हैं। जांच में सामने आया कि ये चारों हत्या की साजिश रचने में सीधे तौर पर शामिल थे। इस मामले में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। CG BREAKING
NIA की टीम बस्तर क्षेत्र में लगातार अभियान चला रही है। हाल ही में, 28 फरवरी को छत्तीसगढ़ नक्सल फंडिंग केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए “मूलवासियों बचाओ मंच” (MBM) के प्रमुख रघु मिडियामी को गिरफ्तार किया गया था। CG BREAKING
READ MORE : CG BREAKING : रायपुर के तेलीबांधा में फायरिंग से मचा हड़कंप, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर…
इससे पहले, नवंबर 2023 में इसी मामले में दो और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी, जिनके पास से 6 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे। जांच में खुलासा हुआ कि ये दोनों MBM के ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) थे, जो माओवादियों के लिए फंड इकट्ठा करने और वितरित करने का काम कर रहे थे। CG BREAKING
NIA की यह कार्रवाई नक्सली संगठनों और उनके सहयोगियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।