
मुंबई। Stock Market : आज देश का आम बजट 2025-26 पेश हो रहा हैं। इससे पहले भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। शनिवार को विशेष कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले और लगातार मजबूती बनाए हुए हैं। सुबह 9:42 बजे सेंसेक्स 206 अंकों (0.27%) की बढ़त के साथ 77,706 पर था, जबकि निफ्टी 55 अंकों (0.24%) की तेजी के साथ 23,563 पर कारोबार कर रहा था। वहीं सुबह 11:32 बजे सेंसेक्स 77,826 पर कारोबार कर रहा हैं।
Stock Market : मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में शानदार बढ़त
बाजार में लार्जकैप की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अधिक तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 435 अंक (0.81%) बढ़कर 54,147 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 171 अंक (1.01%) की तेजी के साथ 17,078 पर कारोबार कर रहा था।
Read More : Stock Market : हरे निशान के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स पहुंचा 77,000 के पार, निफ्टी भी 23,300 के करीब
Stock Market : किन सेक्टर्स में दिख रही मजबूती?
शेयर बाजार में ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इंफ्रा इंडेक्स में अच्छी तेजी देखी जा रही है। हालांकि, आईटी सेक्टर लाल निशान में कारोबार कर रहा है।
Stock Market : बजट से क्या उम्मीदें?
बाजार के जानकारों के मुताबिक, इस बार सरकार का मुख्य फोकस आर्थिक विकास और उपभोक्ता मांग को बढ़ाने पर रहेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि आयकर छूट बढ़ाने, स्टैंडर्ड डिडक्शन में सुधार और बुनियादी ढांचे में बड़े निवेश जैसे फैसले लिए जा सकते हैं। इसके जरिए अर्थव्यवस्था में नई नौकरियों के अवसर पैदा करने की कोशिश की जाएगी।