BusinessNational

Stock Market : आज भी खुला है शेयर बाजार, दो सत्रों में होगी मॉक ट्रेडिंग…

 

मुंबई। Stock Market : भारतीय शेयर बाजार आमतौर पर वीकेंड पर बंद रहता है, लेकिन आज (1 मार्च 2025), शनिवार को NSE और BSE में मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। मॉक ट्रेडिंग दो सत्रों में होगी। पहले सत्र में प्राइमरी साइट से ब्लॉक डील विंडो सुबह 09:45 बजे से 10:00 बजे तक खुलेगी। प्री-ओपन मार्केट सुबह 10:00 बजे से 10:08 बजे तक रहेगा और नॉर्मल ट्रेडिंग सुबह 10:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होगी। दूसरे सत्र में DR साइट से प्री-ओपन मार्केट दोपहर 2:00 बजे से 2:08 बजे तक चलेगा और नॉर्मल ट्रेडिंग दोपहर 2:15 बजे से 3:00 बजे तक होगी।

Read More : Stock Market : बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, जानें क्या हैं आज का अपडेट…

Stock Market : शुक्रवार 29 फरवरी 2025 को भारतीय शेयर बाजार में साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और घरेलू निवेशकों की बिकवाली के कारण बाजार में 1.90 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

BSE सेंसेक्स 1,414.33 अंक 1.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,198.10 पर बंद हुआ। Nifty 50 420.35 अंक 1.86 प्रतिशत टूटकर 22,124.70 पर बंद हुआ। गिरावट के पीछे मुख्य कारण वैश्विक बाजारों में मंदी, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख अपनाना रहे।

Read More : Stock Market : आज शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? जानें…

Stock Market : मॉक ट्रेडिंग का उद्देश्य

मॉक ट्रेडिंग सेशन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स सही से काम कर रहे हैं और किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या से निपटने के लिए तैयार हैं। निवेशक और ट्रेडिंग सदस्य इसे अपनी तकनीकी जांच के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button