BusinessNational

Stock Market : लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 123 अंक लुढ़का, निवेशकों को सकता हैं बड़ा नुकसान…

Stock Market : लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 123 अंक लुढ़का, निवेशकों को सकता हैं बड़ा नुकसान...

मुंबई। Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई हैं। बीएसई सेंसेक्स 123.35 अंकों की गिरावट के साथ 75,612.61 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 55.95 अंकों के नुकसान के साथ 22,857.20 अंकों पर खुला।

बता दे कि, गुरुवार को भी शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान के हुई थी। जिसके बाद सेंसेक्स 266.34 अंकों की गिरावट के साथ 75,672.84 अंकों पर खुला था और निफ्टी 112.80 अंकों के नुकसान के साथ 22,821.10 अंकों पर खुला था।

Read More : Stock Market : लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़का, इन शेयरों में भारी गिरावट…

Stock Market : शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 9 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुला। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 20 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 30 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल जोमैटो के शेयर सबसे ज्यादा 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले थे और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 1.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

Stock Market : वहीं टीसीएस 0.39 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.35 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.22 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.13 प्रतिशत, इंफोसिस 0.09 प्रतिशत, आईटीसी 0.04 प्रतिशत, टाइटन 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button