BusinessNational

Stock Market : शेयर बाजार में लौटी हरियाली, 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी में भी बढ़त…

 

नई दिल्ली। Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी आज, बुधवार, 02 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखी जा रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स करीब 300 अंक की तेजी के साथ 76,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 50 अंक से ज्यादा की बढ़त है। निफ्टी 23,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Read More : Stock Market : शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 300 अंक फिसला सेंसेक्स, जानें निफ्टी का हाल…

Stock Market : सुबह 10 बजे बाजार का हाल

सुबह 10 बजे तक भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स 348.47 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 76,372.98 अंक पर था, जबकि निफ्टी 70.85 अंक यानी 0.31 फीसदी चढ़कर 23,236.55 अंक के आसपास कारोबार कर रहा था।

Stock Market : आज बैंकिंग और IT शेयर्स में बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं FMCG और एनर्जी शेयर दबाव में कारोबार कर रहे हैं। कल 1390 अंक गिरा था बाजार कल यानी 1 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1390 अंक (करीब 1.80%) गिरकर 76,024 के स्तर पर बंद हुआ था।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button