Health

Benefits of Curry Leaves : सेहत के लिए अद्भुत वरदान है करी पत्ता, सुबह-सुबह खाली पेट पीने से मिलते है कई गजब के फायदे, यहां जानें कैसे करें उपयोग?

 

नई दिल्ली। Benefits of Curry Leaves : करी पत्ता केवल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी एक प्राकृतिक औषधि के रूप में कार्य करता है। आयुर्वेद में इसे एक प्रभावी उपाय माना जाता है, और नियमित रूप से करी पत्ते का पानी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। आइए जानें कि करी पत्ते का पानी आपकी सेहत को कैसे सुधार सकता है।

Read More : Health Tips : घर में बनने वाली ये 3 चटनियां, जिसे खाने से आप बिना किसी दवा के इन समस्याओं से पा सकते हैं निजात…जानिए Benefits of Curry Leaves        

करी पत्ते का पानी कैसे बनाएं?

1. एक मीडियम साइज के पैन में एक गिलास पानी डालें।
2. अब 7-8 ताजे करी पत्ते अच्छे से धोकर पानी में डालें।
3. इस पानी को 10 मिनट तक उबालें।
4. जब पानी उबालकर ठंडा हो जाए, तो इसमें थोड़ा सा शहद मिला सकते हैं।
5. अब इस पानी को सुबह के समय पी सकते हैं, यह एक स्वस्थ आदत बन सकती है।

Benefits of Curry Leaves : करी पत्ते का पानी आपके लिए क्यों फायदेमंद है?

1. गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
अगर आपको कब्ज, गैस या पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं, तो करी पत्ते का पानी आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। यह पेट को साफ रखने और पाचन को सुधारने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पेट की समस्याओं में कमी आ सकती है।

2. वेट लॉस में मदद Benefits of Curry Leaves
करी पत्ते का पानी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और शरीर के फालतू फैट को कम करने में मदद करता है।

3. ब्लड प्यूरिफिकेशन
करी पत्ते का पानी आपके रक्त को शुद्ध करने में सहायक होता है। यह रक्त से विषाक्त पदार्थों को निकालने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

4. लिवर हेल्थ में सुधार Benefits of Curry Leaves
यह पानी लिवर के कार्य को बेहतर बनाता है और जिगर को साफ रखने में मदद करता है। नियमित सेवन से लिवर की कार्यप्रणाली सुधर सकती है।

5. ब्लड शुगर कंट्रोल
करी पत्ते का पानी ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button