
Snake Viral Video:सांप का नाम सुनते ही आमतौर पर इंसान डर से भागने लगता है, खासकर जब वह जहरीला हो। हालांकि, कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सांप से खेलना या उनसे पंगे लेना पसंद करते हैं। कुछ तो Snake Catcher (स्नेक कैचर) का पेशा भी अपनाते हैं, जबकि कई लोग बिना पेशेवर होने के बावजूद सांप पकड़ने में माहिर होते हैं।
Snake Viral Video:हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति बड़े आराम से एक जहरीले सांप को रेस्क्यू करता दिखाई दे रहा है। इस 22 सेकंड के वीडियो में एक शख्स पाइप का इस्तेमाल करते हुए नाग को पकड़ता है। वीडियो में दिखाया गया है कि रेत पर एक नाग फन फैलाए बैठा है, तभी शख्स पानी की सप्लाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पाइप को सांप के पास लाता है। सांप धीरे-धीरे पाइप के अंदर घुसता है और अंत में दूसरे छोर पर लगे झोले में समा जाता है।
सांप पकड़ने का भी क्या बेहतरीन तरीका हे इनका गजब पर हिम्मत भी चाहिए बॉस!! pic.twitter.com/dC7DE75Mwd
— छत्रपाल सिंह सोलंकी (@rastrvadi_4) December 6, 2024
READ MORE: sonu sood: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर सोनू सूद और सामंथा रुथ प्रभु का रिएक्शन, कही ये बड़ी बात
Snake Viral Video:इस स्नेक कैचिंग वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा है। अब तक इसे 20 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और लगभग 2.4 मिलियन लोग इसे देख चुके हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, “सांप पकड़ने का तरीका बहुत दिलचस्प है, लेकिन इसे करने के लिए सिर्फ कौशल ही नहीं, बल्कि हिम्मत भी चाहिए। कुछ लोग पेशेवर रूप से सांप पकड़ने के लिए खास तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं।
Snake Viral Video:एक अन्य यूजर ने लिखा, “सांप पकड़ने में सटीकता और धैर्य दोनों की जरूरत होती है। बिना हिम्मत के यह काम करना सच में चुनौतीपूर्ण है! यह सिर्फ बहादुरी नहीं, बल्कि समझदारी भी मांगता है।
READ MORE: sukma Breaking: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले बड़े नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण