
उत्तर प्रदेश | Snake Bite Death News : उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले से एक चौंका देने वाला और रहस्यमयी मामला सामने आया है। यहां एक युवक को जहरीले सांप ने एक बार नहीं बल्कि लगातार 10 बार डंसा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि सांप पूरी रात मृत युवक के शव के पास बैठा रहा और सुबह जब परिवार वालों ने देखा, तो वह अब भी युवक के हाथ पर डंस रहा था। यह भयावह नज़ारा देखकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या यह सांप का बदला था?
Snake Bite Death News जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक अमित रोज़ की तरह शनिवार रात 10 बजे काम से लौटकर खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। रात के किसी पहर, एक ज़हरीला सांप कमरे में घुस आया और अमित को एक के बाद एक 10 बार डंसा।
READ MORE : ICC New Role : ICC में भारतीय दिग्गजों की वापसी, गांगुली और लक्ष्मण को मिली बड़ी जिम्मेदारी
अमित के परिवार वालों ने बताया कि वह रोज़ सुबह जल्दी उठता था, लेकिन रविवार सुबह जब वो नहीं जागा तो उन्हें कुछ अनहोनी का आभास हुआ। करीब साढ़े पांच बजे जब परिजनों ने उसे उठाने की कोशिश की, तो वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। तभी किसी की नजर उसके पास बैठे एक काले सांप पर पड़ी। यह दृश्य देखकर परिजन चीख पड़े। सांप शव के पास बैठा था और जब देखा गया, तब भी वह युवक के हाथ पर काट रहा था।
READ MORE : Accident News : तेज रफ्तार का कहर! एक्सीडेंट के बाद महिला को 3 किलोमीटर तक घसीटती ले गई कार, पति की हालत भी गंभीर
Snake Bite Death News परिजनों ने पहले खुद सांप को भगाने की कोशिश की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत पास के महमूदपुर सिखेड़ा गांव से एक सपेरे को बुलवाया। सपेरे ने काफी मशक्कत के बाद सांप को काबू में किया।
डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि युवक के शरीर पर सांप के कुल 10 डंस के निशान पाए गए हैं। इससे स्पष्ट है कि ज़हर धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैलता गया और अंततः उसकी जान ले ली। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है।
गांव में फैली दहशत और अंधविश्वास
Snake Bite Death News इस अजीबोगरीब और भयावह घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। कई लोग इसे सामान्य घटना नहीं मान रहे और चर्चा कर रहे हैं कि कहीं यह सांप का “इंतकाम” तो नहीं था। बताया जा रहा है कि यह सांप कोबरा प्रजाति का था, जो ज़हर के मामले में बेहद खतरनाक माने जाते हैं।
READ MORE : CG BREAKING : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गश्त के दौरान जवानों ने डिफ्यूज किए 5 नग IED
यह घटना न सिर्फ डराने वाली है, बल्कि लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर रही है कि प्रकृति के कुछ रहस्य आज भी हमारी समझ से परे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।