NationalBusiness

Skoda Kodiaq : Skoda Kodiaq की पहली झलक आई सामने, जल्द होगी भारत में लॉन्च, जानिए क्या खास है इस बार

Skoda Kodiaq : Skoda Kodiaq की पहली झलक आई सामने, जल्द होगी भारत में लॉन्च, जानिए क्या खास है इस बार

Skoda Kodiaq : यूरोपीय कार निर्माता Skoda ने भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित नई Kodiaq SUV की पहली झलक सोशल मीडिया के माध्यम से पेश की है। यह दमदार और स्टाइलिश एसयूवी जल्द ही भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। कंपनी द्वारा जारी टीजर वीडियो ने कार प्रेमियों में उत्साह की लहर पैदा कर दी है।

Skoda Kodiaq : सोशल मीडिया पर जारी हुआ टीजर

Skoda Kodiaq : Skoda India ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर 13 सेकेंड का वीडियो टीजर जारी किया है, जिसमें नई कोडिएक के एक्सटीरियर और इंटीरियर की झलक देखने को मिल रही है। टीजर में टेलगेट डिजाइन, रियर एलईडी लाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ और आधुनिक डैशबोर्ड को दिखाया गया है।

Skoda Kodiaq : फीचर्स की झलक
नई Kodiaq में कई प्रीमियम फीचर्स शामिल होंगे, जिनमें शामिल हैं:

एलईडी हेडलाइट्स और डीआरएल

एलईडी रियर लाइट्स

पैनोरमिक सनरूफ

वेंटिलेटेड सीट्स

13-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम

एंबिएंट लाइटिंग

19 और 20 इंच के अलॉय व्हील्स

Skoda Kodiaq : रूफ रेल्स

Skoda Kodiaq : लॉन्च की संभावित तारीख

हालांकि Skoda ने अभी तक लॉन्च की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि Kodiaq को अप्रैल 2025 के अंत या मई की शुरुआत में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

Skoda Kodiaq : किन गाड़ियों से होगा मुकाबला

Skoda Kodiaq का मुकाबला भारत के फुल साइज SUV सेगमेंट की दिग्गज गाड़ियों से होगा। इसमें प्रमुख नाम हैं:

Toyota Fortuner

MG Gloster

Volkswagen Tiguan R-Line (जिसकी लॉन्चिंग भी अप्रैल 2025 में संभावित है)

Skoda Kodiaq : नजरें अब लॉन्च पर

Skoda Kodiaq : Skoda की यह नई पेशकश भारतीय ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प बन सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो लक्ज़री और परफॉर्मेंस दोनों का अनुभव चाहते हैं। टीजर ने भले ही जानकारी सीमित दी हो, लेकिन इसके स्टाइलिश डिजाइन और फीचर्स ने उम्मीदें जरूर बढ़ा दी हैं।

 

READ MORE: Film wrap: जैकलीन फर्नांडिस की मां का निधन, दूसरी बार मां बनेंगी मशहूर एक्ट्रेस

Sanjay Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम संजय साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button