Shubman Gill IND vs ENG 3rd ODI : शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, 50 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान
Shubman Gill IND vs ENG 3rd ODI : शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, 50 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान

नई दिल्ली | Shubman Gill IND vs ENG 3rd ODI : इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा और कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में गिल ने 112 रन बनाये और इस पारी के साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में 50 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा। गिल ने अब तक अपनी 50 वनडे पारियों में 2,587 रन बना लिए हैं, जिससे उन्होंने विराट कोहली, हाशिम आमला जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। Shubman Gill IND vs ENG 3rd ODI
शुभमन गिल ने अपनी 50 वनडे पारियों में 2,587 रन बनाये हैं, जिसमें 7 शतक और 15 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। गिल का वनडे औसत 60 से भी अधिक है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। गिल ने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम आमला का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने अपनी पहली 50 वनडे पारियों में 2,486 रन बनाये थे। Shubman Gill IND vs ENG 3rd ODI
READ MORE: Today Market : शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स 122 अंक टूटा…निफ्टी भी लुढ़का
50 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
1. शुभमन गिल – 2,587 रन
2. हाशिम आमला – 2,486 रन
3. इमाम उल-हक – 2,386 रन
4. फखर जमान – 2,262 रन
5. शाय होप – 2,247 रन
READ MORE: BREAKING NEWS: बेबीलॉन टॉवर की सातवीं मजिल से युवक ने लगाई छलांग, मृतक सीए था, सामने आया LIVE वीडियो
शुभमन गिल के रिकॉर्ड
– गिल वनडे क्रिकेट में किसी द्विपक्षीय सीरीज के हर मैच में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। इससे पहले एमएस धोनी और श्रेयस अय्यर सहित 6 भारतीय बल्लेबाज यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। Shubman Gill IND vs ENG 3rd ODI
– शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2,500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड अपनी 50वीं पारी में तोड़ा, जबकि इससे पहले हाशिम आमला ने 51 पारियों में यह कीर्तिमान स्थापित किया था।
READ MORE: Big News : पाकिस्तान में आतंकियों की कायराना करतूत, 2 हिंदू व्यापारियों को गोलियों से भूना, दोनों की हुई मौत
– शुभमन गिल सबसे तेज 7 वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने यह कीर्तिमान 50 पारियों में प्राप्त किया। इससे पहले वह 6 वनडे शतक बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन चुके थे। Shubman Gill IND vs ENG 3rd ODI
– गिल ने अपनी पहली 50 वनडे पारियों में सबसे अच्छे औसत से रन बनाये हैं, उनका औसत 60.16 का रहा है।