Show Cause Notice : 65 शासकीय कर्मचारियों को थमाया गया कारण बताओ नोटिस, कलेक्टर ने लिया एक्शन, जानें वजह
Show Cause Notice : 65 शासकीय कर्मचारियों को थमाया गया कारण बताओ नोटिस, कलेक्टर ने लिया एक्शन, जानें वजह

गरियाबंद। Show Cause Notice : कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने 65 शासकीय कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं। दरअसल उन्होंने गरियाबंद जिले के संयुक्त जिला कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों जैसे खाद्य, श्रम, योजना एवं सांख्यिकी, खनिज विभाग, निर्वाचन शाखा, पीएमजीएसवाय, शिक्षा, आबकारी, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास विभाग और उद्यानिकी विभाग के कार्यालयों का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने इन कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति, फाइलों का भंडारण, स्वच्छता व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यालयों में समय पर उपस्थित न होने वाले 65 शासकीय कर्मियों पर गहरी नाराजगी जताई और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए, ताकि कर्मचारियों की उपस्थिति सटीक रूप से दर्ज की जा सके। इसके अतिरिक्त, अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों की सैलरी काटने के भी निर्देश दिए गए।
Read More : CG News : छत्तीसगढ़ के 95 नगर पंचायतों में प्रशासकों की हुई नियुक्ति, इन्हें मिली जिम्मेदारी…देखें लिस्ट (show cause notice)
Show Cause Notice : कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों को शासकीय पहचान पत्र (आईडी कार्ड) पहन कर ही कार्यालय आने की हिदायत दी और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी शासकीय कर्मचारियों को कार्यालय में समय पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का पालन करना चाहिए।
Show Cause Notice : निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यालयों में दस्तावेजों की सही व्यवस्था, रजिस्टर और फाइलों को सही तरीके से संधारित करने और आलमारियों में दस्तावेजों को क्रमबद्ध रखने के निर्देश दिए, ताकि फाइलों को आसानी से निकाला जा सके। इसके अलावा, उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए और बिखरे हुए कूड़े करकटों को तुरंत सफाई करने का आदेश दिया। इस मौके पर अपर कलेक्टर अरविंद पांडे सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।