Chhattisgarh

Shiv Mahapuran Katha Kunkuri : शिव महापुराण कथा में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, दो दर्जन से ज्यादा घायल

Shiv Mahapuran Katha Kunkuri: शिव महापुराण कथा में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, दो दर्जन से ज्यादा घायल

Shiv Mahapuran Katha Kunkuri : जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 30 से 35 ग्रामीण सवार थे। ये लोग शिव महापुराण कथा में शामिल होने मयाली जा रहे थे। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Shiv Mahapuran Katha Kunkuri: मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गोरिया और पकरीकछार के ग्रामीण पिकअप में सवार होकर कथा सुनने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वाहन ग्राम हर्राडांड के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी कुनकुरी में भर्ती कराया।

Shiv Mahapuran Katha Kunkuri: गंभीर रूप से घायल 4-5 ग्रामीणों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि वाहन में बच्चे, महिलाएं और पुरुष सवार थे। फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Sanjay Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम संजय साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button