NationalPolitical

New Governor : कई राज्यों के बदले गए राजयपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना, जानें किन्हें-कहां की मिली जिम्मेदारी?

नई दिल्ली। New Governor : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के विभिन्न राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है, जिसमें पांच राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया गया है। ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया, और उनकी जगह मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। यह सभी नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यकालों की तारीख से प्रभावी होंगी।

New Governor : मिजोरम के राज्यपाल बने वीके सिंह

जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह, जो भारतीय सेना के 26वें आर्मी चीफ रहे हैं, अब मिजोरम के राज्यपाल बने हैं। वीके सिंह भारतीय सेना के एक प्रमुख कमांडर रहे हैं और उन्हें उनके विशिष्ट सेवा के लिए कई सम्मान प्राप्त हुए हैं। वे मोदी सरकार में 2014-19 तक विदेश राज्य मंत्री और 2019-24 तक नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य कर चुके हैं।

Read More : New Year 2025 : नए साल का जश्न होगा फीका! नहीं फोड़ पाएंगे पटाखे, आदेश जारी, जानिए क्या-क्या रहेगी पाबंदी ?       New Governor

New Governor : इन्हे मिली मणिपुर की जिम्मेदारी

पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मणिपुर में जारी जातीय हिंसा को देखते हुए उनकी नियुक्ति खास मानी जा रही है। राज्य में हिंसा के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है और बड़ी संख्या में लोग रिलीफ कैंप में रह रहे हैं। अजय कुमार भल्ला के पास लंबा प्रशासनिक अनुभव है और उनकी नियुक्ति इस संवेदनशील समय में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

New Governor : आरिफ मोहम्मद पहुंचे बिहार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अब बिहार के राज्यपाल बने हैं। केरल में अपने कार्यकाल के दौरान वे कई विवादों में रहे, जिसमें मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के साथ उनका टकराव प्रमुख था। विजयन ने आरोप लगाया था कि आरिफ मोहम्मद कई बिलों को मंजूरी नहीं दे रहे थे। हालांकि, उन्होंने भी आरोप लगाए थे कि केरल में स्मगलिंग करने वालों को मुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त है।

New Governor : ओडिशा और केरल के बदले राज्यपाल

बिहार के मौजूदा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आर्लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे हैं और गोवा भाजपा के महासचिव और दक्षिण गोवा के अध्यक्ष भी रहे हैं। वहीं, डॉ हरि बाबू कंभमपति ने राजनीति में सक्रिय होने से पहले आंध्र विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्य किया था।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button