sex cd scandal : सेक्स सीडी कांड : 7 साल बाद रायपुर कोर्ट सुनवाई आज, सभी 6 आरोपी होंगे पेश. पढ़िए क्या था पूरा मामला
sex cd scandal : सेक्स सीडी कांड : 7 साल बाद रायपुर कोर्ट सुनवाई आज, सभी 6 आरोपी होंगे पेश. पढ़िए क्या था पूरा मामला

sex cd scandal : रायपुर : 7 साल बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजेश मूणत की फर्जी सेक्स सीडी कांड केस की आज रायपुर कोर्ट में सुनवाई होगी। CBI ने सुप्रीम कोर्ट से दूसरे राज्य में सुनवाई का आवेदन वापस ले लिया था, जिसके बाद यह मामला रायपुर में ही सुना जाएगा।
sex cd scandal : सीडी कांड में कोर्ट ने सभी 6 आरोपियों को आज पेशी के लिए बुलाया है। CBI ने 2018 में इस मामले में चार्जशीट पेश की थी, लेकिन तब से इस पर कोई सुनवाई नहीं हो पाई थी। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने इस पर कहा था कि “मेरा न्याय जनता कर चुकी है।
sex cd scandal : छत्तीसगढ़ के इस चर्चित सेक्स सीडी कांड की सुनवाई को दूसरे राज्य में ट्रांसफर करने के लिए CBI ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। CBI का कहना था कि निचली अदालत में चल रहे ट्रायल में गवाहों को धमकाया जा रहा है और उन्हें झूठे केस में फंसाने की साजिश हो रही है। कोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर रोक लगा दी थी।
sex cd scandal : 2017 में सामने आई थी सेक्स सीडी
sex cd scandal : अक्टूबर 2017 में छत्तीसगढ़ में एक सेक्स सीडी सामने आई थी, जिसे कथित तौर पर तत्कालीन भाजपा सरकार के लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत से जोड़कर देखा गया। रायपुर के सिविल लाइन थाने में इस मामले में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद दिल्ली से पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया गया था। कांग्रेस ने इसे तत्कालीन सरकार की साजिश बताया था।
sex cd scandal : सितंबर 2018 में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को भी गिरफ्तार किया गया था, उन पर साजिश रचने का आरोप था। भूपेश बघेल ने जमानत लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए थे। इस गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस में नया जोश आया, और नवंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने थे।
sex cd scandal : पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने इस मामले में कहा था, “मेरा न्याय जनता कर चुकी है, और जो दोषी हैं उन्हें सजा मिलेगी। अब यह सवाल उठता है कि क्या राजेश मूणत को न्याय मिलेगा? इस पर उन्होंने कहा था, “मेरा न्याय जनता कर चुकी है, और जो दोषी हैं उन्हें सजा मिलेगी।