School Closed : जिला प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, पहली से आठवीं तक के स्कूलों को बंद करने का किया ऐलान, जानें वजह…
School Closed : जिला प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, पहली से आठवीं तक के स्कूलों को बंद करने का किया ऐलान, जानें वजह...

School Closed : देशभर में इन दिनों कड़ाके की ठण्ड पड़ रही हैं। वहीं बिहार में भी ठंड अपना प्रकोप दिखा रही हैं। जिसके चलते पटना जिला प्रशासन ने एक बार फिर स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल कल तक तक बंद रहेंगे। इस आदेश में प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डीएम चंद्रशेखर सिंह ने 21 जनवरी 2025 को यह निर्देश जारी किया।
Read More : School Closed Breaking : 14 जनवरी तक सभी स्कूल रहेंगी बंद, जिलाधिकारी ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह?
नौवीं और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगे। बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी गतिविधियां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलती रहेंगी। जिला प्रशासन ने यह आदेश ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लागू किया है, क्योंकि अत्यधिक ठंड बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है।
School Closed : डीएम ने बताया कि यह आदेश 19 जनवरी 2025 को जारी किए गए पहले के आदेश का आंशिक संशोधन है। इसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत लागू किया गया है।