Sant Premanand Maharaj Health : संत प्रेमानंद महाराज की अचानक बिगड़ी तबीयत, पदयात्रा स्थगित, भक्तों के आंखों में आंसू

मथुरा। Sant Premanand Maharaj Health : उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा ज़िले में स्थित वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की तबियत पदयात्रा के दौरान अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद संत के अनुयायी बड़ी संख्या में सड़कों पर बैठे उनके दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे थे। लेकिन जब आश्रम की ओर से माइक पर यह सूचना दी गई कि महाराजजी की तबीयत खराब है और वे इस रात पदयात्रा पर नहीं निकल पाएंगे, तो वहां मौजूद भक्तों की आंखों से आंसू छलक पड़े।
Read More : CG Crime : ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले दो सटोरिये गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल जब्त
Sant Premanand Maharaj Health : स्वास्थ्य बिगड़ने से रुकी यात्रा
महाराजजी के पदचिन्हों पर चलने को आतुर भक्तों के बीच यह खबर बिजली की तरह गिरी। निर्धारित समय बीतने के बाद भी जब संत आश्रम से बाहर नहीं निकले, तो चिंता बढ़ गई। थोड़ी देर बाद माइक से आश्रम की ओर से पुष्टि हुई कि स्वास्थ्य कारणों से उनकी यात्रा स्थगित कर दी गई है।
Sant Premanand Maharaj Health : भक्तों की भावनाओं का सैलाब
इस खबर के बाद कई श्रद्धालु भावुक हो उठे। कुछ भक्तों की आंखें भर आईं तो कई ने खुलेआम फूट-फूट कर रोना शुरू कर दिया। लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रार्थनाएं कीं। भक्ति और चिंता के इस अद्भुत संगम ने वहां एक विशेष आध्यात्मिक माहौल बना दिया।
Read More : Hanuman Janmotsav 2025 : क्या आप जानते है… इस बार कब मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव? अगर नहीं पढ़े खबर, मिलेगी सटीक जानकारी
Sant Premanand Maharaj Health : सुबह हुई नई शुरुआत, फिर दिखे संत के दर्शन
हालांकि शुक्रवार की रात विश्राम के बाद संत प्रेमानंद महाराज ने शनिवार सुबह ठीक 6 बजे अपनी पदयात्रा शुरू की। जैसे ही संत के बाहर आने की सूचना मिली, भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई। सड़कों पर एक बार फिर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, और “संत प्रेमानंद महाराज की जय” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।