Entertainment

Sanjay Marathe Death: छोड़ गए संगीत की समृद्ध विरासत, नहीं रहे गायक पंडित संजय राम मराठे

Sanjay Marathe Death: छोड़ गए संगीत की समृद्ध विरासत, नहीं रहे गायक पंडित संजय राम मराठे

Sanjay Marathe Death: प्रख्यात शास्त्रीय गायक और हारमोनियम वादक पंडित संजय राम मराठे का निधन हो गया। 68 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। पंडित संजय राम मराठे, संगीत भूषण पंडित राम मराठे के बड़े पुत्र थे।

Sanjay Marathe Death: संजय राम मराठे का निधन महाराष्ट्र के ठाणे शहर स्थित एक निजी अस्पताल में हुआ। परिवार के अनुसार, उन्हें दिल का गंभीर दौरा पड़ा और तत्काल ठाणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रविवार रात को उनका निधन हो गया।

READ MORE: Rose Color Meanings : कितने रंग के होते है गुलाब के फूल? और क्या है सबके मायने, एक क्लिक में जानें…

Sanjay Marathe Death: पंडित संजय मराठे भारतीय शास्त्रीय संगीत और रंगमंच के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ गए। हारमोनियम वादन और गायकी में उनके योगदान को विभिन्न पुरस्कारों और सम्मान से सम्मानित किया गया। इस वर्ष उन्होंने अपने पिता की जन्म शताब्दी के अवसर पर कई कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया।

READ MORE: Rose Color Meanings : कितने रंग के होते है गुलाब के फूल? और क्या है सबके मायने, एक क्लिक में जानें…

Sanjay Marathe Death: अपने छोटे भाई मुकुंद मराठे के साथ मिलकर पंडित संजय मराठे ने अपने पिता की शताब्दी के उपलक्ष्य में प्रसिद्ध मराठी संगीत नाटक ‘संगीत मंदारमाला’ को पुनर्जीवित किया और उसका मंचन किया, जिसे व्यापक सराहना मिली। पंडित संजय मराठे अपने परिवार में पत्नी, बेटे और पोती को छोड़ गए हैं। उनके निधन से संगीत जगत में अपूरणीय क्षति हुई है।

READ MORE: Indian Railway: भारतीय रेलवे ने वेटिंग टिकट पर यात्रा करने के लिए नया नियम किया लागू!

 

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button