
Samsung News : नई दिल्ली: Samsung ने हाल ही में एक अहम घोषणा की है, जिसके तहत कुछ स्मार्टफोन मॉडल्स को अब 8 साल तक Android OS अपडेट मिलेगा। इसका मतलब है कि इन स्मार्टफोन्स की लाइफ और परफॉर्मेंस ज्यादा लंबी होगी। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
Samsung News : जनवरी में Samsung ने अपनी Galaxy S25 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च किया था, और इसके बाद फरवरी में Samsung Galaxy S25 एंटरप्राइज एडिशन भी लॉन्च किया। इसमें Galaxy S25, S25+, और S25 Ultra वेरिएंट्स शामिल हैं।
Samsung News : Samsung के अनुसार, Galaxy S25 सीरीज के रेगुलर वेरिएंट्स को 7 साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। हालांकि, Samsung की आधिकारिक वेबसाइट Samsung Know के अनुसार, Galaxy S25 एंटरप्राइज एडिशन को 8 साल तक अपडेट्स मिलेगा।
Samsung News : Samsung ने पुष्टि की है कि Galaxy S25, S25+ और S25 Ultra Enterprise Editions को 8 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट मिलेगा। इन डिवाइसेस में Android 15 से शुरू होकर Android 23 तक के अपडेट्स मिलेंगे। ये स्मार्टफोन Android 15 के साथ बाजार में आएंगे।
Samsung News : Samsung Galaxy S25 सीरीज का एंटरप्राइज एडिशन, स्टैंडर्ड S25 सीरीज के स्पेसिफिकेशन के समान है, लेकिन इसमें कई बिजनेस-केंद्रित फीचर्स भी मिलते हैं। इन डिवाइसेस के साथ एक साल का Samsung Knox Suite सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिससे एडवांस्ड सिक्योरिटी और रिमोट डिवाइस मैनेजमेंट की सुविधा मिलेगी।
Samsung News : स्मार्टफोन में Android OS का अपडेट एक निश्चित समय के बाद बंद हो जाता है। जब अपडेट्स बंद हो जाते हैं, तो फोन की सिक्योरिटी कमजोर हो सकती है और नए फीचर्स भी नहीं मिलते। इसके बाद कई ऐप्स, जैसे WhatsApp, पुराने Android वर्शन पर काम करना बंद कर देते हैं। 8 साल तक के OS अपडेट्स मिलने से ये समस्याएं कम हो सकती हैं, और यूजर्स को लंबी अवधि तक बेहतर परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी का लाभ मिलेगा।
READ MORE: Balrampur Crime : 7 साल की बच्ची की कुएं में मिली लाश, कल से थी लापता, पुलिस ने कही ये बात