Chhattisgarh

CG Breaking : निर्माणाधीन चर्च में बड़ा हादसा! छत ढलाई के दौरान सेंट्रिंग ढहने से ठेकेदार समेत 6 मजदूर घायल, सभी अस्पातल में भर्ती

CG Breaking : निर्माणाधीन चर्च में बड़ा हादसा! छत ढलाई के दौरान सेंट्रिंग ढहने से ठेकेदार समेत 6 मजदूर घायल, सभी अस्पातल में भर्ती

जशपुर | CG Breaking : आज जिले के निर्माणाधीन एनडब्ल्यूजीईएल चर्च में एक बड़ा हादसा हो गया। छत ढलाई के दौरान सेंट्रिंग का ढांचा अचानक ढह गया, जिससे ठेकेदार समेत 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना दोकडा चौकी क्षेत्र के बंदरचुवा गांव में हुई। CG Breaking

जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब छत ढलाई के लिए सेंट्रिंग का काम चल रहा था। सेंट्रिंग का ढांचा असंतुलित होकर गिर गया, जिससे ठेकेदार और मजदूर दब गए। घटना में ठेकेदार और मुंशी का पैर टूट गया। सभी घायलों को तत्काल पुलिस द्वारा अस्पताल भेजा गया। घायलों का इलाज कुनकुरी अस्पताल में चल रहा है। CG Breaking

READ MORE: MP NEWS : खड़गे के बयान से बीजेपी आहत,युवा मोर्चा ने पुतला फूंककर किया प्रदर्शन, माफ़ी मांगने की मांग

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे के लिए ठेकेदार और संस्था की भारी लापरवाही जिम्मेदार मानी जा रही है। घटना के बाद, संस्था मीडिया से कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और घटना की पूरी गहराई से पड़ताल की जा रही है। CG Breaking

READ MORE: CRIME NEWS : अंबिकापुर में युवक का अपहरण करने की कोशिश, शोर मचाने पर बदमाश फरार, देखें वीडियो…

यह हादसा निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा उपायों की अहमियत को एक बार फिर से उजागर करता है। अधिकारियों से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस दुर्घटना के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। CG Breaking

READ MORE: Raipur News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाइनीज मांझा बेचने वाले दो शख्स को किया गिरफ्तार, 22 नग नायलॉन चाइनीज मांझा जब्त

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button