Entertainment

Saif Ali Khan Case Updates : सैफ अली खान पर हमले का आरोपी शरीफुल बांग्लादेशी निकला, पुलिस को मिले अहम सबूत

Saif Ali Khan Case Updates : सैफ अली खान पर हमले का आरोपी शरीफुल बांग्लादेशी निकला, पुलिस को मिले अहम सबूत

Saif Ali Khan Case Updates: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इस समय सुर्खियों में हैं। 16 जनवरी को उनके बांद्रा स्थित घर में एक व्यक्ति ने घुसकर उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सैफ को गंभीर चोटें आईं, और बाद में उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराकर सर्जरी की गई। इसके बाद, रविवार को पुलिस ने हमलावर शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया।

Saif Ali Khan Case Updates :गिरफ्तारी के बाद, शरीफुल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने दावा किया कि वह बांग्लादेशी नागरिक है और भारत में अवैध रूप से रह रहा था। हालांकि, आरोपी के वकील ने इस आरोप को नकारा। अब पुलिस को आरोपी के बांग्लादेशी होने के ठोस सबूत मिले हैं, जिसमें उसका ड्राइविंग लाइसेंस शामिल है।

 

Saif Ali Khan Case Updates :पुलिस को मिले शरीफुल के खिलाफ अहम सबूत

 

Saif Ali Khan Case Updates :मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को शरीफुल इस्लाम शहजाद का बांग्लादेशी आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। इन दस्तावेजों में उसका नाम शरीफुल इस्लाम, पिता का नाम मोहम्मद रुहुल अमीन और उम्र 31 साल दर्ज है।

 

Saif Ali Khan Case Updates :मुंबई में अवैध रूप से रह रहा था आरोपी

 

Saif Ali Khan Case Updates :पुलिस ने शरीफुल को ठाणे से गिरफ्तार किया था। वह मुंबई में विजय दास नाम से अवैध रूप से रह रहा था। शरीफुल बांग्लादेश के बरिशाल शहर का रहने वाला है और पिछले 5-6 महीने से मुंबई में रह रहा था। मुंबई में वह एक हाउसकीपिंग एजेंसी से जुड़कर छोटे-मोटे काम करता था।

 

Saif Ali Khan Case Updates : भारत में अवैध तरीके से घुसा था आरोपी

 

Saif Ali Khan Case Updates : पुलिस के अनुसार, शरीफुल अवैध रूप से दावकी नदी पार करके भारत में दाखिल हुआ था। पहले वह कोलकाता गया और वहां कुछ दिन रहने के बाद काम की तलाश में मुंबई आ गया। मुंबई में उसने एक स्थानीय व्यक्ति के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सिम कार्ड लिया, जिसमें उसका नाम ‘खुकुमोनी जहांगीर सेखा’ रजिस्टर्ड था।इस हमले के बाद सैफ अली खान के बेटे तैमूर की पूर्व नैनी ललिता ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है।

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button