Sad News : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चार बार विधायक रहे जय किशन का निधन, राजनीति जगत में शोक की लहर

नई दिल्ली। Sad News : दिल्ली की राजनीति में लंबा सफर तय करने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता जय किशन का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह चार बार दिल्ली विधानसभा के सदस्य रह चुके थे। परिजनों के मुताबिक, जय किशन को हार्ट अटैक आया था, जिससे उनकी मौत हुई। उनके बेटे राहुल ने इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर 12 बजे मंगोलपुरी के श्मशान घाट में किया जाएगा।
Read More : Sad News : दिग्गज एक्टर गोविंदा पर टूटा दुखों का पहाड़, रो-रोकर हुआ बुरा हाल, इस करीबी का हुआ निधन…
Sad News : जय किशन ने 1993 में दिल्ली की पहली विधानसभा के गठन में जीत दर्ज कर राजनीति में कदम रखा था। इसके बाद 1998, 2003, 2008 और 2013 के विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने सुल्तानपुर माजरा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। वे जनता से सीधे जुड़ाव और क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर लोकप्रिय रहे।
Read More : Sad News : मशहूर फिल्म निर्माता ने दुनिया को कहा अलविदा, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, इंडस्ट्री में शोक की लहर
Sad News : पिछले साल सितंबर में जय किशन कानूनी चर्चा में भी आए थे। उन्हें राऊज एवेन्यू कोर्ट ने एक पुराने मामले में बरी कर दिया था। उन पर 2020 में कोविड महामारी के दौरान प्रदर्शन करने का आरोप था, जहां निषेधाज्ञा और पुलिस की अनुमति के अभाव में दिल्ली के संसद मार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में उनके खिलाफ महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने उन्हें सबूतों के अभाव में आरोपों से मुक्त कर दिया था।