Sad News : मशहूर फिल्म निर्माता ने दुनिया को कहा अलविदा, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, इंडस्ट्री में शोक की लहर
Sad News : मशहूर फिल्म निर्माता ने दुनिया को कहा अलविदा, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, इंडस्ट्री में शोक की लहर

नई दिल्ली। Sad News : मशहूर फिल्म निर्माता, कवि और लेखक प्रीतिश नंदी का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे कुशन नंदी ने दी। प्रीतिश नंदी के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री से लेकर साहित्य जगत तक शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेता अनुपम खेर ने भी प्रीतिश नंदी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Read More : Serbia News : सर्बिया के लोग रोज़ 11.52 बजे ही क्यों कर रहे विरोध प्रदर्शन, कारण जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
अनुपम खेर ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक प्रीतिश नंदी के निधन की खबर सुनकर मैं गहरे दुख और स्तब्ध हूं। वह एक अद्वितीय कवि, लेखक, फिल्मकार और एक बहादुर संपादक पत्रकार थे। वह मेरे शुरुआती दिनों में मुंबई में मेरे समर्थन और ताकत का स्रोत थे। हमने बहुत सारी चीजें साझा की हैं।”
Sad News : अनुपम खेर ने आगे कहा, “वह सबसे निडर व्यक्तियों में से एक थे, जिनसे मैं मिला हूं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। पिछले कुछ सालों से हम अक्सर नहीं मिल पाते थे, लेकिन एक वक्त था जब हम काफी करीब थे। मैं कभी नहीं भूलूंगा जब उन्होंने मुझे फिल्मफेयर और ‘द इलस्ट्रेटेड वीकली’ के कवर पर रखा था, जो मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान था। वह सच्चे अर्थों में यारों के यार थे।”