Rohit Sharma ने रचा इतिहास, चैंपियंस ट्रॉफी जीतते ही बनाया ये रिकॉर्ड, धोनी को छोड़ा पीछे…

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया और इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई।
रोहित की दमदार पारी
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी कप्तानी पारी में 83 गेंदों पर 76 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनकी इस शानदार पारी ने टीम को जीत की ओर अग्रसर किया और इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Read More : IND vs NZ Final Match : दुबई में लहराया तिरंगा! भारत बना चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का विजेता, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया
पहला ऐसा कप्तान जिसने रचा इतिहास
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने आईसीसी के तीनों लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट—वनडे वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी—में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। यह उनकी कप्तानी क्षमता और बल्लेबाजी कौशल का एक अनूठा प्रमाण है।
दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शामिल
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईसीसी वनडे फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले 1975 में क्लाइव लॉयड, 2003 में रिकी पोंटिंग और 2011 में महेंद्र सिंह धोनी को यह सम्मान मिला था।
Read More : IND vs NZ CT Final 2025 : भारत को न्यूजीलैंड ने दिया 252 रनों का लक्ष्य, मिचेल-ब्रेसवेल के अर्धशतक…वरुण-कुलदीप ने फंसाया
सबसे उम्रदराज भारतीय विजेता
37 साल 313 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले रोहित शर्मा सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा, उन्होंने सबसे अधिक उम्र में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।
धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बतौर भारतीय कप्तान आईसीसी टूर्नामेंट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। 2024 टी-20 वर्ल्ड कप से शुरुआत करते हुए यह उनकी कप्तानी में भारत की लगातार 13वीं जीत थी। उन्होंने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2012 से 2014 टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 12 मैचों में जीत दर्ज की थी।
Read More : IND vs NZ : IND vs NZ: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल – न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला
भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात
फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जिससे वह इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई।