Chhattisgarh

Devendra Yadav : बलौदाबाजार हिंसा मामला : देवेंद्र यादव जेल से हुए रिहा, 7 महीने से जेल में थे बंद, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Devendra Yadav : बलौदाबाजार हिंसा मामला : देवेंद्र यादव जेल से हुए रिहा, 7 महीने से जेल में थे बंद, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Devendra Yadav : रायपुर : बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। करीब सात महीने से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद देवेंद्र यादव आज दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रिहा हो गए हैं।

 

 

Devendra Yadav : जेल से रिहा होने के बाद उनके समर्थकों ने रायपुर सेंट्रल जेल में उनका भव्य स्वागत किया। जैसे ही कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादवजेल से रिहा हुए समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भारी संख्या में समर्थक नारेबाजी करते हुए नजर आए। इस दौरान जेल के ताले टूट गए और देवेंद्र भैया छूट गए के नारे लगा रहे थे।

 

 

Devendra Yadav :इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा समेत कई प्रमुख कांग्रेस नेता भी जेल पहुंचे। आकाश शर्मा ने कहा कि यह जीत सच्चाई और न्याय की जीत है। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध के तहत देवेंद्र यादव को लंबी अवधि तक जेल में रखा गया।

 

Devendra Yadav :बता दें कि देवेंद्र यादव जेल से निकलने के बाद सीधे भिलाई जाएंगे, जहां उनके स्वागत के लिए सतनामी समाज के लोग और यादव समाज के लोग भी उपस्थित होंगे।

 

 

READ MORE: CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में IED विस्फोट, DRG जवान घायल…सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान हुआ हादसा

 

Devendra Yadav : क्या था मामला?

 

 

Devendra Yadav : 10 जून 2024 को बलौदाबाजार में सतनामी समाज ने जैतखाम तोड़े जाने के विरोध में कलेक्टर और एसपी कार्यालय में आगजनी की थी। इस मामले में देवेंद्र यादव पर आरोप था कि उन्होंने आंदोलनकारियों को भड़काया और उन्हें समर्थन दिया।

Devendra Yadav : देवेंद्र यादव ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी बचाव में कहा कि वे केवल सभा में शामिल हुए थे, लेकिन मंच पर नहीं गए और न ही कोई भाषण दिया। वे घटना स्थल से कई किलोमीटर दूर थे, और इस कारण यह कहना कि उन्होंने भीड़ को उकसाया, सही नहीं है। उनका आरोप था कि पुलिस की कार्रवाई राजनीतिक रूप से प्रेरित थी।

 

Devendra Yadav : हिंसा के पहले, 15 मई को बलौदाबाजार के गिरौदपुरी धाम से करीब 5 किलोमीटर दूर बाघिन गुफा में जैतखाम को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिससे समाज के लोग नाराज हो गए थे। इसके बाद लगातार स्थानीय स्तर पर प्रदर्शन हुए और 19 मई को बिहार के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

Devendra Yadav : 10 जून को बलौदाबाजार में प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई और कलेक्टर-एसपी दफ्तर में आगजनी की गई, कई गाड़ियां जल गईं और करीब 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक वीडियो सामने आया जिसमें देवेंद्र यादव भी प्रदर्शन में शामिल दिखे। इसके बाद उन्हें नोटिस जारी किया गया और फिर 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

 

READ MORE: CG BREAKING : असामाजिक तत्वों ने गढ़िया पहाड़ में फिर लगाई आग, क्षेत्र में हड़कंप…आग पर काबू पाने कोशिश जारी

 

 

 

 

 

 

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button