Crime News: महिला जनप्रतिनिधि से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, फरार आरोपी गिरफ्तार
Crime News: महिला जनप्रतिनिधि से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, फरार आरोपी गिरफ्तार

Crime News: महिला जनप्रतिनिधि से रेप मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब डेढ़ महीने से फरार चल रहा था। महिला जनप्रतिनिधि ने जनपद कार्यालय में उसके साथ रेप का आरोप लगाया है। दरअसल गौरेला क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधि ने गम्भीर आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ गौरेला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी के द्वारा उसके किये गए कार्यो का अधिक सत्यापन करने के एवज में हमेशा उसका शारीरिक शोषण किया जाता था।
आरोपी सुभाष रजक ने जनपद पंचायत के अंदर भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था। यही नहीं पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ ये सब करता था। जिसपर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया था,,जिस पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर बिलासपुर न्यायालय में पेश किया गया जहा से उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है। अक्टूबर माह में गौरेला थाने में एक महिला जनप्रतिनिधि ने थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
Crime News: महिला जनप्रतिनिधि ने पेंड्रा निवासी सुभाष रजक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगायी थी। मामले में महत्वपूर्ण बात यह है कि पीड़िता के द्वारा शारीरिक शोषण में जिस जगह का जिक्र किया था और पुलिस ने भी FIR में किया गया है उसमें से एक स्थल शासकीय कार्यालय है जो गौरेला जनपद कार्यालय का जनपद उपाध्यक्ष का ऑफिस था, महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज किया था।
Crime News: मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी सुभाष रजक फरार हो गया जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है, जिसके बाद पुलिस को एक माह से अधिक समय बीतने के बाद आरोपी की जानकारी मिली कि वो पेंड्रा में अपने दूसरे मकान के अंदर ही छिप कर रह रहा है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकाने में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
READ MORE: Naxalwad : नक्सलियों ने किया बिरियाभूमि के पूर्व सरपंच की हत्या, पर्चें में बताया भाजपा कार्यकर्ता
Crime News: आरोपी ने अपना जुर्म भी काबुल कर लिया है वही पुलिस ने आरोपी का मोबाइल और लैपटॉप को भी जप्त कर लिया है।चूंकि मामले में एक्ट्रोसिटी की भी धाराएं पुलिस ने लगाई थी तो आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने विशेष न्यायालय बिलासपुर में उसे पेश किया है,,जहा से उन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
READ MORE: CG NEWS: 25 लाख का गबन: महिला सरपंच ने खेला खेल, सस्पेंड, रिकवरी का भी जारी हुआ आदेश