Ranveer Allahbadia : ‘अब क्या मार दोगे?’ रणवीर इलाहाबादिया के समर्थन में एक्टर, कहा- ‘देश में और भी अहम मुद्दे हैं’
Ranveer Allahbadia : ‘अब क्या मार दोगे?’ रणवीर इलाहाबादिया के समर्थन में एक्टर, कहा- ‘देश में और भी अहम मुद्दे हैं’

Ranveer Allahbadia : समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे वह विवादों में घिर गए। इस विवाद के बाद रणवीर ने माफी मांगते हुए अपना वीडियो जारी किया, लेकिन इसके बावजूद विवाद कम नहीं हुआ। उनके और शो के खिलाफ विभिन्न राज्यों में शिकायतें दर्ज कराई गईं। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच के लिए रणवीर, समय रैना, अपूर्वा मखीजा और अन्य को तलब किया। वहीं, कुछ सेलेब्स जैसे राखी सावंत और भारती सिंह ने रणवीर का समर्थन किया। अब टीवी एक्टर आमिर अली ने भी रणवीर का समर्थन करते हुए कहा कि गलती हो गई, अब क्या मार देंगे?
Ranveer Allahbadia : आमिर अली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “वो मेरे दोस्त नहीं हैं, लेकिन जो उन्होंने कहा, वह गलत था और ऐसा नहीं होना चाहिए था।” उन्होंने बीयर बायसेप्स और समय रैना को टैग करते हुए कहा, “इन लोगों ने ब्लंडर किया, लेकिन माफी भी मांगी। वो जो कर रहे हैं, उसमें अच्छा कर रहे हैं। गलती हो गई, अब क्या मार देंगे? देश में और भी बड़े मुद्दे हैं, हमारी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए।”
Ranveer Allahbadia : इस बीच, रणवीर इलाहाबादिया के बारे में खबर आई कि शो के विवाद के बाद वह लापता हो गए थे और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। बाद में रणवीर ने खुद सामने आकर सफाई दी कि वह कहीं नहीं भाग रहे हैं और उन्होंने भारत की न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, लेकिन वह पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं और उचित प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं। रणवीर ने माना कि पेरेंट्स को लेकर की गई उनकी टिप्पणी असंवेदनशील और अपमानजनक थी।
Ranveer Allahbadia : रणवीर ने यह भी कहा कि उनके परिवार और उन्हें धमकियां मिल रही हैं। कुछ लोग तो उनकी मां के क्लिनिक में घुसकर उन्हें डराने की कोशिश कर रहे थे। रणवीर ने स्पष्ट किया कि वह भाग नहीं रहे हैं और पुलिस के साथ न्याय व्यवस्था पर उनका भरोसा कायम है।
Ranveer Allahbadia : इसी तरह, शो में पैनल पर अपूर्वा मखीजा भी धमकियों का सामना कर रही हैं। उनकी दोस्त ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है और सोशल मीडिया पर उन्हें रेप की धमकी भी दी जा रही है।