JOBS : युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका! स्वास्थ्य विभाग में होगी 2 हजार से पदों पर भर्ती, शुरू हुई प्रक्रिया, जानें डिटेल्स
JOBS : युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका! स्वास्थ्य विभाग में होगी 2 हजार से पदों पर भर्ती, शुरू हुई प्रक्रिया, जानें डिटेल्स

JOBS : स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। दरअसल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विशेषज्ञों और चिकित्सा अधिकारियों के लिए कुल 2083 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इनमें से 988 पद विशेषज्ञों के लिए हैं, जबकि बाकी पद चिकित्सा अधिकारियों के लिए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया राज्य के दूरदराज इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। सरकार का लक्ष्य है कि इस साल के अंत तक सभी पदों पर भर्ती पूरी की जाए।
Read More : CG GOVT JOBS : पीएचई में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी है भर्ती की अनुमति
JOBS : यह भर्ती प्रदेश में स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग में पहली बार 2000 से अधिक डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए शुरू की गई है, जो एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है। राज्य में विशेषज्ञों के 3725 पदों में से 1800 से अधिक पद खाली पड़े हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। इसी कारण से यह भर्ती विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ेगी।
JOBS : विशेषज्ञों की नियुक्ति विशेषज्ञता के आधार पर इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया के जरिए की जाएगी। हर विशेषज्ञता के लिए अलग-अलग चयन सूची जारी की जाएगी, जिससे योग्य और अनुभवी डॉक्टरों का चयन सुनिश्चित होगा। वहीं चिकित्सा अधिकारियों के 5329 पदों में से 1200 से अधिक अभी भी रिक्त हैं, जो स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर कमी का कारण बने हुए हैं।