Raipur News : कल रायपुर में बंद रहेंगी मांस-मटन की सभी दुकानें, जानें वजह…

रायपुर। Raipur News : नगर पालिक निगम रायपुर के संपूर्ण क्षेत्र में चैट्रीचंद्र पर्व के अवसर पर 30 मार्च 2025 को मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार लिया गया है।
Read More : Raipur News : रायपुर नगर निगम का 1529 करोड़ का बजट पेश, मेयर मीनल चौबे ने बताया फायदे का बजट…
Raipur News : नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 30 मार्च 2025 को रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी पशु वधशालाएं एवं मांस-मटन की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इस अवधि में किसी भी स्थान पर मांस-मटन की बिक्री होती पाई जाती है, तो संबंधित दुकान से सामग्री जप्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read More : Raipur News : रायपुर नगर निगम का 1529 करोड़ का बजट पेश, मेयर मीनल चौबे ने बताया फायदे का बजट…
Raipur News : नगर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी और जोन स्वच्छता निरीक्षक इस आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि आदेश का सख्ती से पालन किया जाए। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।