Ajab-Gajab : जूता चुराई में 15 हजार की मांग, 2100 रुपए में नहीं मानी साली…हंगामे के बाद बारात लौटी खाली हाथ
Ajab-Gajab : Demand of 15 thousand for stealing shoes, sister-in-law did not agree for 2100 rupees... after uproar the wedding procession returned empty handed

उत्तर प्रदेश | Ajab-Gajab : उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नांगल थाना क्षेत्र में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान जूता चुराई की रस्म ने विवाद को जन्म दे दिया। नजीबाबाद से आई बारात का लड़की पक्ष ने शानदार स्वागत किया था, लेकिन जूता चुराई के दौरान मामला गड़बड़ हो गया।
Ajab-Gajab जानकारी के मुताबिक, जूता चुराई की रस्म के दौरान दूल्हे रिजवान की साली ने 15 हजार रुपए की मांग की, लेकिन दूल्हे ने सिर्फ 2100 रुपए दिए, जिससे लड़की पक्ष नाराज हो गया। इसी समारोह में लड़की की बहन की शादी भी हो रही थी, और दूसरे दूल्हे ने साली को 15 हजार रुपए दिए, जिससे वह खुश हो गई।
READ MORE : BREAKING NEWS : IPL में पैसा ही पैसा! 8.3 लाख करोड़ का सट्टा, UPI भी बोला– बस करो…
Ajab-Gajab कम पैसे देने पर लड़की पक्ष ने इसे अपमान समझते हुए बारातियों को हॉल में ही रोक लिया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रात करीब एक बजे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। टीआई ने दोनों पक्षों को सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। अंततः दूल्हा पक्ष बारात को बिना दुल्हन के ही वापस ले गया।
पहले भी ऐसी घटना हुई थी
यह पहली बार नहीं था, जब इस तरह का विवाद सामने आया। 5 अप्रैल को नजीबाबाद के गढ़मपुर गांव में भी जूता चुराई की रस्म के दौरान 50 हजार रुपए की मांग को लेकर विवाद हुआ था, और तब भी बारात बिना दुल्हन के लौटनी पड़ी थी। Ajab-Gajab