ChhattisgarhCrime

RAIPUR CRIME :शादी का झांसा देकर बलात्कार, आरोपी पद्मलोचन जगत गिरफ्तार

RAIPUR CRIME :शादी का झांसा देकर बलात्कार, आरोपी पद्मलोचन जगत गिरफ्तार

RAIPUR CRIME :रायपुर : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ​है।गोलबाजार थाना क्षेत्र में एक महिला ने 01.02.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि 15.11.2023 की रात को आरोपी पद्मलोचन जगत ने उसे शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई और वर्तमान में आठ माह का बच्चा है। इस रिपोर्ट पर थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 20/2025 धारा 376(2)(ढ) भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।

RAIPUR CRIME :विवेचना के दौरान, आरोपी लगातार फरार था। पुलिस ने उसके संभावित मोबाइल/IMEI नंबरों का CDR लोकेशन साइबर सेल के माध्यम से निकलवाया और आरोपी के संभावित ठिकानों पर जाकर जांच की। इसके बाद, पुलिस ने आरोपी पद्मलोचन जगत (पिता: हृदय सिंह, उम्र 33 वर्ष) को ग्राम पठियापाली, पोस्ट बारडेली, थाना बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) से 25.03.2025 को गिरफ्तार किया।

RAIPUR CRIME :इस मामले में थाना गोलबाजार से निरीक्षक अर्चना धुरंधर, उप निरी. पुणे सिंह जुर्री, प्र.आर. 1755 विवेक निराला, आर. 1545 संदीप सिंह, और आर. 327 अभिलाष नायर की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

READ MORE : SRH vs LSG : अबकी बार 300 पार? आज फिर धमाल मचांएगे हैदराबाद के धुरंधर, पंत आर्मी के सामने होगी बड़ी चुनौती, जानें हेड टू हेड आंकड़ों में कौन भारी

Sanjay Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम संजय साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button