Uncategorized

Priyanka Chopra : प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की शादी में मस्त, हल्दी के रंग में रंगा ‘देसी गर्ल’ का परिवार, देखें फोटोज…

Priyanka Chopra : प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की शादी में मस्त, हल्दी के रंग में रंगा 'देसी गर्ल' का परिवार, देखें फोटोज...

Priyanka Chopra : प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी फिल्मों के काम से फुर्सत लेकर अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में व्यस्त हैं। बुधवार को सिद्धार्थ की हल्दी सेरिमनी के दौरान परिवार और दोस्तों ने जमकर मस्ती की। इस खास मौके पर प्रियंका ने परिवार के साथ खुशी मनाई, जहां दूल्हे के कुर्ते को फाड़ने की मजेदार रस्म भी हुई और प्रियंका के हिट गानों पर डांस किया गया। हालांकि, प्रियंका की बेटी मालती इस दौरान अपनी मम्मी से अलग दिखीं और खुद में ही मस्त नजर आईं।

 


Priyanka Chopra : प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हल्दी सेरिमनी की कुछ प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं। एक वीडियो में दूल्हे का कुर्ता फाड़ते हुए सभी मस्ती कर रहे थे। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “सिडनी की शादी की शुरुआत सबसे खुशहाल हल्दी समारोह के साथ।”

Priyanka Chopra : प्रियंका ने अपनी बेटी मालती के साथ कुछ और तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें मालती रस्सी पकड़कर चढ़ने की कोशिश करती दिखीं। एक और वीडियो में मालती समंदर के किनारे अकेले समय बिता रही थीं। ये तस्वीरें प्रियंका और मालती के बीच की प्यारी बॉन्डिंग को दिखाती हैं।

Priyanka Chopra : प्रियंका के गानों पर डांस का माहौल

 

Priyanka Chopra : हल्दी सेरिमनी के दौरान प्रियंका चोपड़ा के हिट गानों पर डांस भी हुआ। प्रियंका और उनका परिवार इस खुशी के मौके पर झूमते हुए नाचे। वीडियो में प्रियंका अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस खास पल को एन्जॉय करती नजर आईं।

Priyanka Chopra : पैपराजी को मिठाइयां बांटी

Priyanka Chopra : हल्दी के इस खास मौके पर चोपड़ा परिवार ने बाहर खड़े पैपराजी को शादी की मिठाइयां भी खिलाईं। प्रियंका के ससुर, उनकी बहन मन्नारा चोपड़ा और परिवार के अन्य सदस्य मिठाइयों से भरी ट्रे लेकर बाहर आए और पैपराजी को खुशी-खुशी मिठाइयां बांटी।

Priyanka Chopra : प्रियंका चोपड़ा की मंदिर यात्रा

Priyanka Chopra : शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा ने तेलंगाना के प्रसिद्ध चिलकुर बालाजी मंदिर में जाकर भगवान से आशीर्वाद लिया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर इस यात्रा की झलकियां शेयर करते हुए लिखा, “श्री बालाजी के आशीर्वाद से एक नया अध्याय शुरू होता है। हम सभी अपने दिलों में शांति और अपने चारों ओर समृद्धि और खुशहाली पाएं। भगवान की कृपा असीम है।”

Priyanka Chopra : प्रियंका की अगली फिल्म और महेश बाबू के साथ काम

Priyanka Chopra : रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की अगली फिल्म ‘एसएसएमबी29’ में नजर आने वाली हैं, जो एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित की जाएगी। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Priyanka Chopra : लॉस एंजिल्स में आग पर प्रियंका का दुख

Priyanka Chopra : प्रियंका ने हाल ही में लॉस एंजिल्स में लगी आग पर दुख व्यक्त किया था। इंस्टाग्राम पर उन्होंने इस आग से हुई तबाही की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मेरा दिल बहुत भारी है। जबकि मैं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आभारी हूं, हमारे कई दोस्तों और साथियों ने बहुत कुछ खो दिया है।”प्रियंका इस समय अपने परिवार के साथ खुशियों का जश्न मना रही हैं और साथ ही अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत भी कर रही हैं।

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button