ChhattisgarhCrime

Raipur Breaking : रायपुर में हुई डकैती मामले को पुलिस ने 30 घंटे में सुलझाया, 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किए कई बड़े खुलासे..

Raipur Breaking : रायपुर में हुई डकैती मामले को पुलिस ने 30 घंटे में सुलझाया, 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किए कई बड़े खुलासे..

रायपुर। Raipur Breaking : राजधानी रायपुर में हुई डकैती की गुत्थी पुलिस ने महज 30 घंटे में सुलझा ली है। थाना खम्हारडीह क्षेत्र में बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 59.50 लाख रुपये, मोबाइल और ID कार्ड बरामद किए हैं।

Raipur Breaking : नागपुर, भिलाई और बिलासपुर से हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल डकैती के आरोपियों को नागपुर, भिलाई और बिलासपुर सहित कई स्थानों से गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस गिरोह का नेतृत्व एक महिला कर रही थी, जो नागपुर से कुछ लोगों को बुलाकर वारदात को अंजाम देने में शामिल थी।

पुलिस जांच में पता चला है कि डकैती की साजिश में एक रिटायर्ड कर्नल भी शामिल था। इसके अलावा, दो आरोपी जमीन दलाली से जुड़े हुए हैं। सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें से कुछ भिलाई के रहने वाले हैं। घर में घुसकर वारदात करने वाले 5 लोग थे, जबकि अन्य 5 बाहर से सहयोग कर रहे थे। अपराधियों ने वारदात को अंजाम देकर लूट की रकम को आपस में बांट लिए थे। कई आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रह चुके हैं। उनके मोबाइल में पुलिस से बचने के उपाय और सावधानियों से जुड़े सर्च मिले हैं।

Read More : Raipur Breaking : रायपुर कॉन्वेंट स्कूल की EVM मशीन खराब, अभी तक शुरू नहीं हो सका मतदान…

Raipur Breaking : आम नागरिकों ने किया पुलिस की मदद
इस सनसनीखेज डकैती को सुलझाने में कुछ आम नागरिकों ने पुलिस का पूरा सहयोग किया। उनकी सतर्कता के कारण पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

पारिवारिक विवाद बनी वारदात की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस डकैती की जड़ एक पारिवारिक बंटवारा था। आरोपियों ने आपसी रंजिश और संपत्ति विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची-

1. अजय ठाकुर पिता नकुल ठाकुर, उम्र 38 साल, निवासी ग्राम और पोस्ट मर्रा, तहसील और थाना पाटन, जिला दुर्ग। वर्तमान पता – मकान नंबर 18/ए, रिसाली सेक्टर, थाना सेक्टर 06, भिलाई, जिला दुर्ग।

2. राहुल त्रिपाठी पिता शशिभूषण त्रिपाठी, उम्र 43 साल, निवासी ग्राम और पोस्ट टाडा बडहलगंज, थाना बडहलगंज, जिला गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। वर्तमान पता – एल आई जी 95, फेस 01, दीनदयाल आवास, मनकी, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव।

3. नेहा त्रिपाठी पत्नी राहुल त्रिपाठी, उम्र 41 साल, निवासी ग्राम और पोस्ट टाडा बडहलगंज, थाना डहलगंज, जिला गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। वर्तमान पता – एल आई जी 95, फेस 01, दीनदयाल आवास, मनकी, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव।

4. देवलाल वर्मा पिता स्व. नरेश कुमार वर्मा, उम्र 45 साल, निवासी राज वाटिका बी-01, सेमरिया, थाना विधानसभा, रायपुर।

5. पुरूषोत्तम देवांगन पिता विश्वनाथ देवांगन, उम्र 33 साल, निवासी टोडोपार चौक, आरामील के सामने, ग्राम अमेरा, थाना पलारी, जिला बलौदा बाजार।

6. ए. सोम शेखर पिता स्व. काली प्रसाद, उम्र 56 साल, निवासी एल.आई.जी. 197, जनता कालोनी, सेवा सदन वृद्ध आश्रम के पास, गुढियारी, थाना गुढियारी, रायपुर। वर्तमान पता – अवंति विहार, विजय नगर चौक, मकान नंबर/प्लाट नंबर 1284, थाना खम्हारडीह, रायपुर।

7. शाहिद पठान पिता ताज पठान, उम्र 36 साल, निवासी मोहम्मद अली चौक, भल्दरपुरा, थाना गणेश पेट, नागपुर, महाराष्ट्र। वर्तमान पता – कलमना बेले नगर, पेट्रोल पंप के पीछे, थाना कलमना, महाराष्ट्र।

8. पिंटू सारवान पिता आत्मा राम, उम्र 23 साल, निवासी देवकर बस स्टैंड के पास, थाना देवकर, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़। वर्तमान पता – पेट्रोल पंप के पीछे, बेले नगर, थाना कलमना, महाराष्ट्र।

9. मनुराज मौर्य पिता श्री देस राज मौर्य, उम्र 31 साल, निवासी उपासना ऑटो पाटर्स, मौया काम्प्लेक्स, गुरुनानक चौक, तोरवा, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़।

10. कमलेश वर्मा पिता स्व. अशोक वर्मा, उम्र 31 साल, निवासी ग्राम बडगांव, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर। वर्तमान पता – कबीर नगर तिरंगा चौक, थाना कबीर नगर, रायपुर।

 

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button