Cyclone Dana Alert : भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल-कालेज बंद, ट्रेन कैंसिल, अडवाइजरी हुआ जारी

Cyclone Dana Alert : बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। चक्रवाती तूफान (दाना) तेजी के साथ तट की ओर बढ़ रहा है। ओडिसा तट पर 25 अक्टूबर को टकराने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसके चलते 178 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। वहीं प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिये गये हैं।
आईएमडी की मानें तो तूफान 24 अक्टूबर की रात्रि पूरी और पश्चिम बंगाल के सागर द्विप के बीच टकरा सकता है। बताया जा रहा चक्रवात के चलते 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेगी। इस तूफान से तटीय इलाकों को भारी नुकसान पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि राहत एवं बचाव कार्य अभी प्रारंभ कर दिये गये हंै।
Read More : BREAKING NEWS : आर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ भीषण ब्लास्ट, बिल्डिंग हुई धराशायी, कर्मचारियों के दबे होने की आशंका Cyclone Dana Alert
Cyclone Dana Alert : एहतियात के तौर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। वहीं 23 से 26 अक्टूबर तक 197 ट्रेनों को रद्द किया गया है। पर्यटकों को बाहर निकाला जा रहा है। साथ ही घर लौटने की हिदायत दी जा रही है। इस बीच एनडीआरएफ के 150 जवान 25 टन राहत सामग्री के साथ भुवनेश्वर पहुंच गये हैं।
Read More : Train Accident : एक और बड़ा ट्रेन हादसा, शालीमार एक्सप्रेस के दो डिब्बे उतरे पटरी से Cyclone Dana Alert
Cyclone Dana Alert : मौसम विभाग ने 24 अक्टूबर से मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, जाजपुर, कटक, पुरी, गंजम, खोरधा, नयागढ़, क्योंझर, अंगुल और ढेंकनाल जिलों के अलग-अलग जगहों पर 20 सेमी से अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है। जिसके चलते इन जगहों पर रेड और आरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।