PROBA-3 Mission : अंतरिक्ष में फिर बढ़ा कद! ISRO ने की PROBA -3 मिशन की सफल लॉन्चिंग, जाइए क्या है इसकी खासियत

श्रीहरिकोटा। PROBA-3 Mission : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक बार फिर अतिहास रचा दिया हैं। ISRO ने प्रोबा-3 मिशन की सलफ लॉन्चिंग कर ली। आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से इस मिशन को गुरूवार शाम 4ः04 बजे पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) से लॉन्च किया गया।
बता दे कि इस मिशन के जरिए सूर्य के बाहरी वातावरण की स्टडी की जाएगी। इस मिशन के माध्यम से ये पह पता लगाने की कोशिश होगी कि सूर्य का बाहरी हिस्सा यानी कोरोना उसके सतह से भी गर्म क्यों होता है. ये काम कोरोनाग्राफ स्पेसक्राफ्ट के जरिए किया जाएगा। PROBA-3 Mission
Read More : IND vs AUS 2nd Test : आज से शुरू होगा महामुकाबला, रोहित एंड आर्मी के पास इतिहास रचने का मौका, जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 PROBA-3 Mission
ISRO ने ट्वीट कर इस मिशन की सफलता की घोषणा की. इसरो ने लिखा, “PSLV-C59/PROBA-3 मिशन NSIL, ISRO और ESA टीमों के समर्पण को दर्शाता है। यह उपलब्धि वैश्विक अंतरिक्ष नवाचार को सक्षम करने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करती है। हम साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सहयोग में आगे बढ़ना जारी रखेंगे। PROBA-3 Mission