CG NEWS : बीजेपी सरकार में ढेर हुये 265 नक्सली, नक्सलियों को मिलेगा गोली का जवाब गोली से

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में नक्सलवाद के खिलाफ राज्य की सुरक्षा बलों की सफलताओं पर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने बताया कि अब तक 941 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 1,112 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ों में 265 नक्सलियों का खात्मा हुआ है।
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने कहा, “हमारी नीति स्पष्ट है – बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से।” उन्होंने यह भी कहा कि जो नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनका स्वागत है।
Read More : CG News : शिक्षा सचिव ने स्कूलों का किया आकस्मिक निरीक्षण, गुणवत्ताहीन शिक्षा पर 2 शिक्षक निलंबित…2 को नोटिस
हाल ही में कांकेर जिले में 32 लाख रुपये के इनामी 7 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें डीवीसीएम सदस्य ममता भी शामिल हैं। जनवरी 2025 में अब तक कांकेर में 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
CG NEWS : मुख्यमंत्री ने सुरक्षाबलों के अदम्य साहस की सराहना करते हुए कहा कि नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है और नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं, जो इस बात का संकेत है कि वे बेहतर जीवन की उम्मीद में हैं।
Read More : CG News : 40 वां वार्षिक ख़ान सुरक्षा पखवाड़ा समारोह: सेंचुरी सीमेंट लाइमस्टोन खदान बैकुंठ – अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड में वार्षिक ख़ान सुरक्षा पखवाड़ा का किया गया आयोजन
उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और मूलभूत आवश्यकताओं के विकास के लिए योजनाएं चला रही है, जिससे नक्सल आधार को खत्म किया जा सके।
मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि बस्तर में जल्द ही शांति और अमन का माहौल स्थापित होगा और नक्सलवाद का अंत तय समय-सीमा के भीतर हो जाएगा।