Entertainment

Priyanka Chopra : भाई की हल्दी सेरेमनी, प्रियंका चोपड़ा ने सास के संग किया शाहरुख के गानों पर डांस…वीडियो वायरल

Priyanka Chopra : भाई की हल्दी सेरेमनी, प्रियंका चोपड़ा ने सास के संग किया शाहरुख के गानों पर डांस...वीडियो वायरल

नई दिल्ली | Priyanka Chopra : प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी की खुशियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।आज हल्दी समारोह हुआ, जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। प्रियंका अपनी सास के साथ गाड़ी में नजर आईं, जहां दोनों ने पीले रंग के कपड़े पहने थे। इसके बाद प्रियंका का डांस वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह शाहरुख खान के गानों पर थिरकती नजर आईं। Priyanka Chopra

प्रियंका के भाई सिद्धार्थ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी हल्दी सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। साथ ही, प्रियंका की सास डेनिस जोनस भी पीले रंग की साड़ी में देसी अंदाज में शामिल हुईं। सिद्धार्थ की होने वाली पत्नी नीलम उपाध्याय भी इस कार्यक्रम में मौजूद थीं। Priyanka Chopra

READ MORE: Rahul Dravid Car Accident : राहुल द्रविड़ की कार को पिकअप ने मारी टक्कर, सड़क पर तीखी बहस का हुआ वीडियो वायरल…देखें

प्रियंका ने छैंया-छैंया और माही वे जैसे गानों पर डांस किया। प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती भी आईं, हालांकि उनके पति निक जोनस इस मौके पर नजर नहीं आए, क्योंकि वह टोरोंटो में किसी शूट में व्यस्त थे। निक के पिता शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं। Priyanka Chopra

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

 

READ MORE:  Today Market : शेयर बाजार ने गंवाई तेजी, सेंसेक्स 313 और निफ्टी 43 अंक गिरा

प्रियंका चोपड़ा की मां ने भी कुछ तस्वीरें और क्लिप्स साझा की हैं, जिनमें वह देवी मां और गणेशजी की पूजा करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “माता रानी सिद्धार्थ और नीलम को खुशियां, प्यार और समृद्धि दें।” Priyanka Chopra

READ MORE:  Nora Fatehi : नोरा फतेही के ‘स्नेक’ सॉन्ग का यूट्यूब पर जलवा, इतने करोड़ लोग देखें वीडियो

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button