Political Parties Donation: BJP को 2244 करोड़, BRS को मिला कांग्रेस से ज्यादा चंदा: जानें किस पार्टी को कितना डोनेशन
Political Parties Donation: BJP को 2244 करोड़, BRS को मिला कांग्रेस से ज्यादा चंदा: जानें किस पार्टी को कितना डोनेशन

Political Parties Donation: नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 2023-24 के दौरान राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चंदे से संबंधित जानकारी साझा की है। आयोग द्वारा जारी डाटा के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को अन्य पार्टियों की तुलना में सबसे अधिक, कुल 2,244 करोड़ रुपये का चंदा मिला है।
Political Parties Donation: यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में तीन गुना अधिक है, जब BJP को सत्ता में रहते हुए भी इस रकम से कम चंदा प्राप्त हुआ था। वहीं, कांग्रेस को इस साल 255 करोड़ रुपये का चंदा मिला, जो पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है, क्योंकि 2022-23 में कांग्रेस को केवल 79 करोड़ रुपये मिले थे।
Political Parties Donation: चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, BJP को प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से 723.6 करोड़ रुपये का चंदा प्राप्त हुआ, जबकि कांग्रेस को इस ट्रस्ट से 156.4 करोड़ रुपये मिले। 2023-24 के दौरान BJP को मिले कुल चंदे का लगभग एक तिहाई और कांग्रेस को मिले चंदे का आधे से ज्यादा हिस्सा प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से आया।
Political Parties Donation: प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने 2022-23 में कई बड़ी कंपनियों से चंदा प्राप्त किया था, जिनमें मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, आर्सेलर मित्तल ग्रुप और भारती एयरटेल शामिल हैं। हालांकि, 2023-24 के लिए ट्रस्ट ने अभी तक अपने चंदा देने वालों की सूची जारी नहीं की है।
READ MORE : Pushpa 2 Box Office : ‘पुष्पा 2’ बनी भारत की पहली फिल्म, जिसने 1100 करोड़ का आंकड़ा किया पार
Political Parties Donation: इसके अलावा, कुछ क्षेत्रीय पार्टियों ने भी अपनी तरफ से चंदे का हिसाब दिया है। बीआरएस को इलेक्टोरल बॉन्ड्स के माध्यम से 495.5 करोड़ रुपये मिले, जबकि डीएमके को 60 करोड़ रुपये और वाईएसआर कांग्रेस को 121.5 करोड़ रुपये मिले। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने 11.5 करोड़ रुपये का चंदा इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए प्राप्त किया। प्रूडेंट ने BRS और YSRCP को 2023-24 में क्रमशः 85 करोड़ रुपये और 62.5 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया।
Political Parties Donation: आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी टीडीपी को प्रूडेंट से 33 करोड़ रुपये मिले, और डीएमके को ट्राइंफ इलेक्टोरल ट्रस्ट और जयभारत ट्रस्ट से 8 करोड़ रुपये का चंदा प्राप्त हुआ है।