
इम्फाल। Political News : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
Read More : Political News : रायपुर दक्षिण में फिर खिला कमल, सुनील सोनी को मिली ऐतिहासिक जीत, नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनता का जताया आभार
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। उनके इस्तीफे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसे राज्य में जारी राजनीतिक अस्थिरता और कानून-व्यवस्था की स्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है।
Political News : मणिपुर में बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने राज्य में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। सुरक्षा बलों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की हिंसा या विरोध प्रदर्शन को रोका जा सके।
Read More : Political News : रेडी टू ईट के नाम पर भाजपा सरकार ने महिलाओं को ठगा, साय सरकार बनने के बाद 2 लाख महिलाओं का छिना गया रोजगार
Political News : मणिपुर की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। इस्तीफे के बाद राज्य में नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर जल्द ही कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।