Political : भाजपा में नए चेहरे खिलेंगे, स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी, चेहरों पर चर्चा..

रायपुर । Political : केंद्र और राज्य में भाजपा की मजबूत सरकार है, जिसे जड़ तक और मजबूत करने की तैयारियों के तहत भाजपा संगठन की कई मैराथन बैठके हो चुकी हैं.
बैठके के बाद जो संकेत निकल कर बाहर आ रहे हैं, उसके मुताबिक आसन्न नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा युवा और नए चेहरों को मौका दे सकती है. जिससे कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दे रहा है,
Read More : CG Politics : एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, कांग्रेस ने दागे सवाल -कहा – 3100 प्रति क्विंटल एक मुश्त देने की वादा का क्या हुआ
Political : परन्तु वरिष्ठ नेता नाराजगी के बाद भी प्रदर्शित कुछ नही कर पा रहे हैं. इसलिए भाजपा ने निगम-मंडल में होने वाली राजनीतिक निुयक्तियां फिलहाल टाला हुआ है. भाजपा बिला वजह किसी से नाराजगी मोल नहीं लेना चाह रही और शांति से निकाय चुनाव निपटा लेना चाहती है.
बुधवार को राज्य सरकार ने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों के वार्डों में आरक्षण के लिए जिला कलेक्टर को विहित प्राधिकारी नियुक्त किया है।
Read More : CG Politics: डिप्टी सीएम साव बोले- किसान हितैषी होने का दिखावा कर रही कांग्रेस, कांग्रेस का मंगलवार को प्रदर्शन
Political : इसके साथ ही महापौर, पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी व महिला आरक्षण की अधिसूचना भी जारी कर दी है। राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नगर पालिका में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 50 प्रतिशत से कम होने पर वहां शेष स्थान ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होंगे।
किसी भी सूरत में आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा। आरक्षण लॉटरी से निकाले जाएंगे। अगर किसी निकाय में अनुसूचित जाति या जनजाति की जनसंख्या 50 प्रतिशत या उससे ज्यादा है, तो ओबीसी का आरक्षण उस निकाय में शून्य माना जाएगा।
Read More : CG News : बीजेपी विधायक दल की हुई देर रात बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Political : 20 दिसंबर के बाद नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की घोषणा हो सकती है और घोषणा होते ही आचार संहिता लग जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि ये चुनाव बजट सत्र के पहले हो जाएंगे और चार से पांच चरणों में पूरे किए जाएंगे।